हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

BJP को पंजाब में दूसरे दिन दूसरी 'संजीवनी', सुशील कुमार रिंकू कौन? जो पार्टी में शामिल

Who Is Sushil Kumar Rinku : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी मैदान तैयार होने लगा है। राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने तरीके से जोर आजमाइश कर रही हैं। इस बीच पंजाब में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए भाजपा ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। आप के सांसद और विधायक ने बीजेपी का दामन थामा है।

विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए सांसद सुशील कुमार रिंकू।

Who Is Sushil Kumar Rinku : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों में जोड़-तोड़ की राजनीतिक चल रही है। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई। अब भाजपा राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। ऐसे में पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए अन्य दलों के दिग्गज नेताओं को भाजपा अपने साथ जोड़ रही है। इसी क्रम में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के सांसद और विधायक को ज्वाइन कराया। आइए जानते हैं कि कौन हैं सांसद सुशील कुमार रिंकू?

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिम सीट से विधायक शीतल अंगुराल ने AAP से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। एक दिन पहले लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मंगलावर को भाजपा में शामिल हुए थे।

यह भी पढे़ं : वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद पीलीभीत में दिलचस्प हुआ मुकाबला? सपा ने चला बड़ा दांव

विज्ञापन

कौन हैं सुशील कुमार रिंकू?

सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों में रह चुके हैं। उन्होंने राजनीति में करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जालंधर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। हालांकि, 2022 में वे विधानसभा चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। साल 2023 में जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें आप की ओर से सुशील कुमार रिंकू ने जीत हासिल की। वे वर्तमान में जालंधर के सांसद है। अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन

सुशील कुमार रिंकू को हराया था शीतल अंगुराल ने

सुशील कुमार रिंकू के साथ विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हुए। 2022 के विधानसभा चुनाव में शीतल अंगुराल ने जालंधर पश्चिम सीट से सुशील कुमार रिंकू को हराया था। अंगुराल ने दो पहले ही राजनीति शुरू की थी और पहली बार में वे विधायक बन गए।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : हिंजिली से चुनाव लड़ेंगे नवीन पटनायक, BJD ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

भाजपा ज्वाइन करने पर क्या बोले सुशील कुमार रिंकू

विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह सच है कि मैंने जालंधर की जनता से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए क्योंकि मेरी पार्टी (आम आदमी पार्टी) ने मेरा सपोर्ट नहीं किया। मैं पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संघ की कार्यशैली से प्रभावित हूं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola