शिरोमणि अकाली दल के चीफ पद से सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा, जानें क्यों छोड़ी पोस्ट?

Sukhbir Singh Badal Resigned SAD Chief Post : पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी की वर्किंग कमेटी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जानें क्यों छोड़ा पद?

Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Singh Badal (File Photo)

Sukhbir Singh Badal Resigned SAD Chief Post : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के चीफ सुखबीर सिंह बादल ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की वर्किंग कमेटी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्यों इस्तीफा दिया?

विज्ञापन

अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत चीमा ने एक्स पर पोस्ट कर सुखबीर सिंह के इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने शिअद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, ताकि नए अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो सके। उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्वास जताने और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

चंडीगढ़ में 18 को होगी वर्किंग कमेटी की बैठक

विज्ञापन

डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि शिअद वर्किंग कमेटी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंडर ने 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यसमिति की आपात बैठक बुलाई है। यह कमेटी सुखबीर सिंह बादल द्वारा दिए गए इस्तीफे पर विचार करेगी और आगे की कार्यवाही तय करेगी। आपको बता दें कि शिअद के अध्यक्ष, पदाधिकारियों और कार्यसमिति के चुनाव 14 दिसंबर को होने हैं, जब वर्तमान सदन का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन

2008 से शिअद के अध्यक्ष थे सुखबीर सिंह

आपको बता दें कि सुखबीर सिंह बादल साल 2008 में शिअद के अध्यक्ष बने थे। इससे पहले उनके पिता प्रकाश सिंह बादल ने पार्टी की कमान संभाली थी। पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अब शिअद का अध्यक्ष कौन बनेगा? यह आने वाले समय में पता चलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ