Son killed mother’s live-in partner, श्री मुक्तसर साहिब: मां के प्यार में बेटों को डॉक्टर, पुलिस, अफसर और बिजनेसमैन तो बनते तो देखा है, लेकिन क्या आपने कभी किसी बेटे को प्यार में हत्यारा बनते देखा है? दरअसल, श्री मुक्तसर साहिब के गांव कानियांवाली में एक बेटे ने मां के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक को मौत के घाट उतार दिया है। इतना ही नहीं आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे एक प्लास्टिक की बोरी में बांध दिया और घसीटते हुए गांव से बाहर श्मशानघाट के पास ले गया। जहां आरोपी ने शव की बोरी को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वारदात का सच
थाना सदर मुक्तसर पुलिस ने बताया कि ये वारदात शुक्रवार की देर रात की है। पिछले तीन-चार दिन से कानियांवाली गांव में बाबा भगत सिंह जी का मेला चल रहा है, जिसकी वजह से गांव के ज्यादातर लोग डेरे में सेवा काम कर रहे है। 8 सितंबर को मेला खत्म हुआ, जिसके बाद लगभग शाम के 5 बजे गुरजीत सिंह उर्फ गुरजीता अपनी बाइक पर पिता बाज सिंह के साथ घर जा रहा था। लेकिन फिर उसी रात करीब 9.30 उसके पिता बाज सिंह का शव श्मशानघाट के पास मिला।
यह भी पढ़ें:मां के सामने 5 साल बच्ची को उठा ले गया शख्स, CCTV में घटना कैद, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि गुरजीत ने किसी तेजधार हथियार पिता बाज सिंह के सिर पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या के बाद में गुरजीत शव को प्लास्टिक की बोरी में बांधकर बाइक के पीछे रस्सी से बांधकर पूरे गांव से घसीटते हुए शमशान घाट तक ले गया। जहां उसने शव को वैसी हालात में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी गुरजीता के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत FIR दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
6 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines