Son Beaten Mother Like Animals Video Viral: पंजाब के रोपड़ से मां-बेटे के अनमोल रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटा अपनी ही मां के साथ जानवरों के भी बत्तर सुलूक करता दिखाई दे रहा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बुजुर्ग मां के साथ बेटे की क्रूरता देखने के बाद किसी का भी दिल पसीज जाएगा। वीडियो में बेटा अपनी मां को बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो घर का सीसीटीवी फुटेज है, इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का दिल सहम उठा। वीडियो के सामने आने के बाद बुजुर्ग मां को उनकी बेटी ने एक NGO की मदद से बचा लिया है।
वायरल वीडियो से सामने आई सच्चाई
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीटने वाला शख्स पेशे से एक वकील है। उसकी बुजुर्ग मां उसके साथ ही एक ही घर में रहती है। कुछ दिनों पहले ही बुजुर्ग महिला की बेटी अपनी मां से मिलने के लिए घर आई थी, उस वक्त भी महिला ने बेटी को बेटे और बहू द्वारा किये जा रहे अत्याचार के बारे में बताया था। बुजुर्ग मां ने बेटी को बताया कि बेटा और बहू उसे रोज मारते-पीटते रहते हैं। मां का दुख सुनने के बाद बेटी ने चोरी-छिपे से उनके रूम में लगे CCTV कैमरे का एक्सेस ले लिया।
यह भी पढ़ें: वो मुझ पर गंदी नजर रखते, साथ सोने का दबाव बनाते… 18 साल की लड़की ने पुलिस को बताई पिता की शर्मनाक हरकतें
बेटे, बहू और पोता करते थे पीटाई
CCTV फुटेज देखने के बाद बेटी को अपने भाई का वो चेहरा देखने को मिला जिसके बारे में उसने कभी सोचा तक नहीं था। बेटी ने देखा कि उसका भाई मां के कमरे में आया और सो रही मां को पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में वकील कभी मां के बाल नोचते, उसे पकड़कर दीवार में लड़ाते हुए, तो कभी उसके मुंह पर थप्पड़ और घुंसे से मारते हुए दिखाई दे रहा हैं। बुजुर्ग महिला पर अत्याचार नहीं खत्म नहीं होता, बेटे के बाद कमरे में बहू और पोते की एंट्री होती है। यहां बेटे के बाद बुजुर्ग महिला को उसकी बहू और पोता भी पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बेटी ने ऐसे बचाई मां की जान
अपने भाई और उसके परिवार से अपनी मां को बचाने के लिए बेटी ने कई रिश्तेदारों से मदद मांगी। लेकिन सभी मना कर दिया क्योंकि उसका भाई वकील था। इसके बाद बेटी ने मदद के लिए एक NGO से संपर्क किया। NGO की मदद से बेटी ने अपनी मां को वहां से रेस्क्यू किया है। CCTV फुटेज वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस और प्रशासन से संपर्क किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines