Shiv Sena Leader Deadly Attacked by Nihang Sikh: शिवसेना नेता को बीच सड़क रोका और ताबड़तोड़ तलवार से वार करने लगे। इतने सारे लोगों के बीच निहंग सिखों ने शिवसेना नेता को ऐसे काट दिया, जैसे सब्जियां कट रही हों। आंखों से शख्स पर तलवारें चलती देख लोगों में दहशत फैल गई। वहीं अब इस भयानक घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है।
इसमें 4 निहंग सिख स्कूटर पर जा रहे शिवसेना नेता को रोकते हैं और उस पर तलवारों से हमला करते हैं। वहीं शिवसेना नेता का बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बनकर यह सब देखता हुआ दिखाई दे रहा है। हमले के विरोध में आज शिवसेना टकसाली पंजाब ने लुधियाना में बंद का ऐलान किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी निहंग सिखों को गिरफ्तार कर लिया है।
शहीद सुखदेव के वंशज पीड़ित नेता
मिली जानकारी के अनुसार, घायल शिवसेना नेता की पहचान संदीप थापर गोरा के रूप में हुई है। उन्हें खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी जान खतरे से बाहर है, लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। संदीप थापर शहीद सुखदेव थापर के वंशज हैं। उन पर निहंग सिखों ने जानलेवा हमला उनके भाषण से नाराज होकर किया।
संदीप संवेदना ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंदर अरोड़ा के पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने गए थे। उनके साथ उनका गनमैन भी था। समारोह खत्म होने पर जब वे माथा टेककर बाहर आए और स्कूटर स्टार्ट करक जाने लगे तो निहंग सिखों ने उनका रास्ता रोक लिया। गनैमन उन्हें रोकता है तो वे उसे धक्का देकर संदीप थापर पर तलवार से हमला करने लगते हैं। संदीप थापर सड़क पर गिर जाते हैं और वे हमला करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें:‘सरकार मेरा बेटा मुझे लौटा दे, एक पैसा नहीं मांगूंगा’, अग्निवीर अजय सिंह के पिता की दोटूक
पुलिस की बंद नहीं बुलाने की अपील
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संदीप थापर के बेहोश होते ही हमलावर स्कूटर पर बैठकर भाग जाते हैं। संदीप को उनका गनमैन राहगीरों की मदद से DMC अस्पताल लेकर जाता है। हमले की जानकारी मिलते ही शिवसेना कार्यकर्ता और नेताओं ने सिविल अस्पताल में जुट गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज करके इलाके में लगे CCTV कैमरे चेक किए, जिसमें निहंग सिख हमला करते नजर आए। उनकी शिनाख्त करते पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। लुधियाना के संयुक्त पुलिस आयुक्त तेजवंत सिंह तेजा ने बताया कि 3 हमलावरों की पहचान की है। शिवसेना नेताओ से अपील है कि पुलिस अपना काम कर रही है। इसलिए हम उनसे बंद का आह्वान न करने का आग्रह करते हैं। संदीप थापर पूरी तरह सुरक्षित है।
यह भी पढ़ें:मोहिनी मंत्र, भूत-प्रेत, अप्सराओं के बीच डांस…हाथरस भगदड़ कांड से सुर्खियों में आए भोले बाबा का एक और ‘सच’
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
16 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
22 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines