Punjab Police Detained Sukhbir Badal: पंजाब के मोहाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है। मोहाली के गुरुद्वारे अंब साहिब के बाहर पुलिस भारी संख्या में तैनात है। यहां पुलिस अकाली दल के वर्करों को पुलिस हिरासत में ले रही है। वहीं, नशा तस्करी से जुड़ी और आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को आज मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा। उनका 7 दिन का पुलिस रिमांड आज खत्म हो रहा है।
सुखबीर सिंह बादल का वायरल पोस्ट
इससे पहले अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोके जाने को लेकर X पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि पंजाब में सीएम भगवंत मान ने अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है। AAP सरकार ने झूठे आरोपों के साथ झूठे मामलों में सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया को फंसाया है। अब अकाली दल के कार्यकर्ता मजीठिया के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए मोहाली जा रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अकाली कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही नजरबंद किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़कों पर उन्हें रोका जा रहा है, लेकिन हम सरकार को करारा सबक सिखाएंगे। शिरोमणि अकाली दल जिंदाबाद!
यह भी पढ़ें: पंजाब विजिलेंस की बिक्रम मजीठिया के ठिकानों पर छापेमारी, अकाली नेता की निशानदेही पर कार्रवाई
क्या है मामला?
इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को मजीठिया को उनके अमृतसर स्थित मजीठा घर और दफ्तर ले जाकर पूछताछ की थी। इस मामले में विजिलेंस ने पंजाब के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में भी एक साथ रेड की कार्रवाई की है। इसी बीच मजीठिया ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है। साथ ही रिमांड ऑर्डर रद्द करने की मांग की गई है। हाईकोर्ट इस याचिका पर 3 जुलाई को सुनवाई करेगा।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
8 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines