---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

विवादों में घिरे सिंगर शुभ के समर्थन में आए बिक्रम सिंह मजीठिया, बोलें- …इसलिए कहा जा रहा खालिस्तानी

Bikram Singh Majithia Support Singer Shubh, चंडीगढ़: पंजाब के फेमस सिंगर और रैपर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ इन दिनों अपनी एक पोस्ट को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। इसी बीच विवादों में घिरे सिंगर शुभ के समर्थन शिरोमणी अकाली दल (SGPC) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया सामने आए है। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री […]

---विज्ञापन---

Bikram Singh Majithia Support Singer Shubh, चंडीगढ़: पंजाब के फेमस सिंगर और रैपर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ इन दिनों अपनी एक पोस्ट को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। इसी बीच विवादों में घिरे सिंगर शुभ के समर्थन शिरोमणी अकाली दल (SGPC) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया सामने आए है। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मजीठिया ने सिंगर शुभ का सपोर्ट करते हुए कहा कि शुभ के सिर पर गुरु की दस्तार है, सिर्फ इसलिए ही उसे खालिस्तानी आतंकवादी कहा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

मजीठिया ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मजीठिया सिंगर शुभ के समर्थन में बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि 26 साल के सिंगर शुभ को बॉयकाट किया जा रहा है, उसके सभी प्रोग्राम रद्द किये जा रहे है। ऐसा क्यों हो रहा है। उसके सिर पर पग है, सिर्फ इसलिए ही उसे खालिस्तानी आतंकवादी कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पंजाब के युवाओं और किसानों को नौकरी के अवसर मिलेंगे, सरकार लगाएगी 140 करोड़ का ये प्रोजेक्ट

मजीठिया ने लोगों से पूछा सवाल

वीडियो में मजीठिया ने लोगों से सवाल पूछते हुए कहा कि,आप लोग मुझे एक बाताइये कि जिस सिंगर को खालिस्तानी आतंकवादी बताया जा रहा है क्या उसने आज तक कोई अपराध किया है क्या? क्या उसने कभी कोई कानून तोड़ा है। वो तो बस एक कलाकार है। ये उसकी बदकिस्मती है कि उसे निशाने पर लाया गया है। सिंगर शुभ के सिर पर गुरु की दस्तार है। सिर्फ इसलिए ही उसे निशाने पर लिया गया है और उसे खालिस्तानी आतंकवादी बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर मजीठिया का वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

ये है विवाद 

भारत-कनाडा विवाद के बीच में ही सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ का एक विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पोस्ट में उन्होंने भारत का नक्शा शेयर किया था। जिसमें पंजाब, जम्मू और कश्मीर को जलता हुआ दिखाया गया था। इसके बाद से ही सिंगर शुभ विवादों में घिर गए।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 27, 2023 08:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola