Sangrur Road Accident: पंजाब के संगरूर में बुधवार को आधीरात को एक भयंकर सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। ये भीषण सड़क हादसा संगरूर सुनाम मैहलां रोड पर हुआ है। सुनाम से 6 लोग मारुति कार में मालेरकोटला माथा टेंककर वापस घर जा रहे थे लेकिन तभी सुनाम के पास मैहलां रोड पर कार तेल टैंकर से जा टक्कराई। कार और तेल टैंकर के बीच ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
दोनों गाड़ियों के बीच में फंसी कार
पंजाब के सुनाम-पटियाला मेन रोड पर हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में मारे गए सभी लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए संगरूर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सुनाम-पटियाला मेन रोड पर ये हादसा बुधवार को देर रात करीब 1.30 बजे हुआ था। घटनास्थल पर मोजूद लोगों का कहना है कि रोड पर एक टैंकर और एक ट्राले एक दूसरे की विपरीत दिशा से आ रहे थे, तभी दोनों गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई और इन दोनों गाड़ियों के बीच में कार बुरी तरह फंस कर दब गई।
यह भी पढ़ें: ओपन डिबेट में विपक्षी दलों के नेताओं पर भारी पड़े पंजाब के CM, भगवंत मान बोले-जो बहस से भागे, उन्हें भागने न देंगे
दरगाह पर माथा टेक लौट रहें थे वापस
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गवांने वालों की पहचान नीरज सिंगला (37), उनके 4 साल के बेटे माधव सिंगला, ललित बंसल (45), दवेश जिंदल (33), दीपक जिंदल (30) और विजय कुमार (50) के रूप में हुई है। इस हादसे को लेकर बात करते हुए सुनाम मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मुनीष सोनी ने बताया कि बुधवार को आधिरात करीब 1.30 बजे मारुति 800 कार में नीरज सिंगला और उनके साथ 5 और लोग मालेरकोटला स्थित बाबा हैदर शेख की दरगाह पर माथा टेक कर वापस लौट रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
17 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines