कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व विधायकों को मिला इनाम, भाजपा ने गुजरात उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार

Gujarat By Election : देश में लोकसभा चुनाव के साथ कुछ राज्यों में उपचुनाव भी होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। गुजरात की 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व विधायकों को इनाम दिया है।

7 State Assembly By Election Result 2024

उपचुनाव के नतीजों से घबराई बीजेपी

Gujarat By Election (भूपेंद्र सिंह ठाकुर) : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही गुजरात में विधानसभा उपचुनाव भी होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व विधायकों को इनाम दिया है। गुजरात विधानसभा उपचुनाव में इन्हीं पूर्व विधायकों को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के साथ गुजरात में 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसे लेकर कांग्रेस के 4 विधायकों ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। साथ ही एक पूर्व निर्दलीय विधायक ने भी भाजपा ज्वाइन की है। भारतीय जनता पार्टी ने इन्हीं पूर्व विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

कांग्रेस में 40 साल तक थे अर्जुन मोढवाडिया

विज्ञापन

अगर उम्मीदवारों की बात करें तो सबसे बड़ा नाम अर्जुन मोढवाडिया का है। उन्होंने 40 साल तक कांग्रेस की सेवा की। अब भाजपा ने उन्हें पोरबंदर विधानसभा से टिकट दिया है। कांग्रेस छोड़कर आए डॉ. सीजे चावड़ा को विजापुर सीट से, अरविंद लाडाणी को माणावदर सीट से और चिराग पटेल को खम्भात सीट से उपचुनाव के मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह वाघेला को वाघोडिया सीट से मिला टिकट

वाघोडिया सीट से अब भाजपा की ओर से पूर्व निर्दलीय विधायक धर्मेंद्र सिंह वाघेला ताल ठोकेंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव में ये सारे नेता चुनाव जीतकर विधानसभा के सदस्य बने थे। अब ये उम्मीदवार फिर जनता के बीच जाकर वोट मांगेंगे। बस अंतर यह है कि पिछले बार वे कांग्रेस के टिकट चुनाव लड़े थे और अब बीजेपी की ओर से चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ