---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

भाई की सास को अकेली पाकर भूला धर्म, कमरे को बंद कर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने 12 दिन बाद छोड़ी शर्म और…

Rape in Relation: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से रिश्ते को तार- तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही भाई के सास के साथ दुष्कर्म जैसा घिघौना काम किया है। इनता ही नहीं आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला को जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने […]

---खबर नीचे जारी है---

Rape in Relation: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से रिश्ते को तार- तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही भाई के सास के साथ दुष्कर्म जैसा घिघौना काम किया है। इनता ही नहीं आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला को जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

नियत में खोट

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि कुछ सालों पहले उनकी की शादी पंजाब के संगरूर जिला के खनौरी में हुई थी। शादी के बाद करीब 3 साल पहले उनकी बेटी का देवर काम करने के लिए फतेहाबाद आया था। उस समय वो उनके पास ही रहकर काम कर रहा था। उस दौरान ही युवक की नियत में खोट आ गया। महिला ने बताया कि उस समय भी उसे कई बार ऐसा लगा कि युवक उस पर बुरी नजर रखा रहा है।

यह भी पढ़ें: पंजाब के नौजवानों को CM भगवंत मान ने दिया दिवाली का तोहफा, कैबिनेट की बैठक में नई भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला

बनाया हवस का शिकार 

महिला ने पुलिस को बताया कि 2 अक्टूबर के दिन वो घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी घर में आया और अकेली पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वो उसे जान से मार देगा। धमकी देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। कई दिनों तक शर्म की वजह से महिला ने ये बाद किसी को नहीं बताई, लेकिन कुछ दिन बाद महिला ने खुद ही भट्टूकलां थाने में इसकी शिकायत की।

---खबर नीचे जारी है---

पुलिस ने दर्ज किया केस 

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376(2)(एफ), 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 14, 2023 06:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola