Ram Rahim: जेल से पैरोल पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को तलवार से केक (Cake) काटकर जश्न मनाते देखा गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हुआ है। बता दें कि बलात्कार और हत्या के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए हैं। और यूपी के बागपत में अपने बरनावा आश्रम में हैं।
और पढ़िए –पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उतरे उनके गुरु श्रीराम भद्राचार्य, जानिए क्या कहा
राम रहीम ने जमानत अर्जी में कहा था ये
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राम रहीम का केक के साथ सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एजेंसी के अनुसार राम रहीम ने अपनी जमानत के लिए दी अर्जी में कहा था कि वह 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं।
सोशल मीडिया पर आया वीडियो
सोशल मीडिया पर सामने आए कथित वीडियो में डेरा प्रमुख को कहते हुए सुना जा सकता है कि पांच साल बाद ऐसा जश्न मनाने का मौका मिला है। मुझे कम से कम पांच केक काटने चाहिए। यह पहला केक है। साथ ही तलवार से केक काटते हुए उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
स्वच्छता अभियान का वर्चुअल उद्घाटन किया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राम रहीम ने सोमवार को हरियाणा समेत अन्य राज्यों में अपने संप्रदाय के स्वयंसेवकों की ओर से आयोजित एक स्वच्छता अभियान का वर्चुअल उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार और पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सहित हरियाणा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया।
इतनी बार पैरोल पर बाहर आए राम रहीम
बता दें कि पिछले 14 महीनों में चौथी बार और तीन महीने से भी कम समय में दूसरी बार राम रहीम को पैरोल दी गई है। इससे पहले उन्हें हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले अक्टूबर 2022 में 40 दिनों के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था।
और पढ़िए –Gandhi Godse- Ek Yudh: डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई में शिकायत दर्ज
राम रहीम पर लगे हैं ये आरोप
उन्हें अगस्त 2017 में पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के लिए दोषी ठहराया था। सीबीआई ने 2003 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से पारित आदेशों पर मामला दर्ज किया था और कुरुक्षेत्र के सदर थाने में दर्ज मुकदमे की जांच अपने हाथ में ली थी।
कोर्ट ने इन मामलों में ठहराए दोषी
आरोप है कि कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर कोलियान निवासी रणजीत सिंह की हत्या 10 जुलाई 2002 को उस समय कर दी गई जब वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गांव खानपुर कोलियान में अपने खेतों में काम कर रहा था। जांच के बाद सीबीआई ने वर्ष 2007 में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की। 2008 में आरोप तय किए गए, जबकि 8 अक्टूबर, 2021 को कोर्ट ने राम रहीम समेत चार अन्य को डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 hr agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
7 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
7 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines