पंजाब में ठंड और बारिश के साथ होगा 2025 का स्वागत; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Punjab WeatherWelcome 2025: मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब में अगले 2-3 दिनों तक राज्य के कई घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलेगी।

Punjab Will Welcome 2025
विज्ञापन

Punjab WeatherWelcome 2025: साल 2024 को खत्म होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा हुआ है। पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड अपना कहर बरसा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने नए साल 2025 की शुरुआत को लेकर एक भविष्यवाणी की है कि पंजाब में लोग नए साल का स्वागत ठंड और बारिश के साथ करेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2-3 दिनों तक राज्य के कई घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलेगी। इससे राज्य में ठंड का लेवल बढ़ जाएगा।

Advertisment

विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में सुबह और देर रात में घना से बहुत घना कोहरा देखा जा सकता है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 2 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 1-2 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के एनसीआर क्षेत्र में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके साथ ही एक जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में तापमान में तीन से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट (भारी बारिश का अलर्ट) होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में मध्य भारत यानी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में अगले 5 दिनों में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ