---विज्ञापन---

पंजाब

पंजाब में सरकार का बड़ा एक्शन, विजिलेंस चीफ IPS सुरिंदरपाल सिंह परमार को किया गया सस्पेंड

पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में विजिलेंस चीफ सुरिंदरपाल सिंह परमार, AIG हरप्रीत सिंह और SSP स्वर्णप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार पर ये कड़ा रुख अपनाया।

पाकिस्तान सरकार ने भ्रष्टाचार के एक मामले को लेकर IPS अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। विजिलेंस चीफ IPS सुरिंदरपाल सिंह परमार सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा AIG विजिलेंस हरप्रीत सिंह को भी सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है कि घोटालेबाजों को बचाने के बाद सरकार ने यह बड़ा एक्शन लिया है।

ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में विजिलेंस प्रमुख सस्पेंड कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि जो भ्रष्टाचारियों को बचाएगा, वो बचेगा नहीं। विजिलेंस चीफ के साथ AIG विजिलेंस हरप्रीत सिंह को और SSP स्वर्णप्रीत सिंह विजिलेंस को भी सस्पेंड किया, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

---विज्ञापन---

कौन बना नया विजिलेंस प्रमुख?

इन अधिकारियों पर आरोप है कि ये घोटाले की जांच को रोकने और प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि सस्पेंड किए विजिलेंस चीफ रहे एसपीएस परमार 1997 बैच के आईपीएस हैं।  26 मार्च को ही पंजाब सरकार ने उन्हें विजिलेंस ब्यूरो का प्रमुख नियुक्त किया था। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने नए विजिलेंस प्रमुख का ऐलान भी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, IPS प्रवीण कुमार सिन्हा को चीफ डायरेक्टर विजिलेंस का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

अपने इस CM मान का साफ संदेश दे दिया है कि भ्रष्टाचार को करने वाले को और भ्रष्टाचारियों को बचाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। विजिलेंस चीफ कई सीनियर अधिकारियों पर हुई कार्रवाई से सरकार ने यह साफ कर दिया है कि जो भी भ्रष्टाचार करेगा या भ्रष्टाचारियों को बचाएगा, वो कोई भी हो,  किसी भी कीमत पर बचेगा नहीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : अटारी बॉर्डर बंद होने के बाद रिट्रीट सेरेमनी में भी बड़े बदलाव, अमृतसर से वीडियो आया सामने

इससे पहले गुरुवार को पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड पीएससीएल सब-डिवीजन रूमी जिला लुधियाना में तैनात जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। जसमेल सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। राज्य सतर्कता ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने गुरुवार यहां बताया कि अधिकारी को एक शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शख्स ने आरोप लगाया था कि अधिकारी ने तीस हजार रुपये की मांग की थी।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 25, 2025 05:37 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola