आतंकवाद के खिलाफ देशभर में चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पंजाब के लुधियाना में 2 आंतकवादियों को एनकाउंटर किया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. लुधियाना पुलिस और आतंकवादियों के बीच दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाला टोल प्लाजा के पास मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकियों को गोली लगी. इससे पहले पुलिस ने कुछ दिन पहले ही आतंकियों को ग्रेनेड के साथ पकड़ा था. दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां देश में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया अभियान
गुरुवार को लुधियाना पुलिस को मिले एक इनपुट के बाद आतंकवादियों की धर-पकड़ में ऑपरेशन लॉन्च किया गया. लुधियाना पुलिस के कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पहले भी एक टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था, जिसमें 3 आतंकवादी पकड़े गए थे. पुलिस के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकवादियों का कनेक्शन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) टेरर ग्रुप से था, जो ISI के इशारे पर काम कर रहे थे. स्वप्न शर्मा ने आगे बताया कि लुधियाना में घेराबंदी कर मुठभेड़ में उन्हें घायल कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन की बढ़ी मुसीबतें, आलीशान मकान अवैध घोषित, चलेगा बुलडोजर
लुधियाना में हुए एकाउंटर से इलाके में हड़कंप मच गया, चारों ओर पुलिस तैनात थी और इलाका किसी छावनी में बदल गया है. मौके पर पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी लगातार जांच में जुटे हैं. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आतंकी विदेशी हैंडलर्स, खासकर पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े हुए थे. माना जा रहा है कि वे जल्द ही किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने अलर्ट मोड ऑन कर दिया है और शहर के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है.
बब्बर खालसा इंटरनेशनल यानी बीकेआई का नाम दोबारा चर्चाओं में है. यह संगठन 1978 में बना था और खालिस्तान की मांग को लेकर सक्रिय रहा है. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने इसे आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया हुआ है. नब्बे के दशक में जब पंजाब में चरमपंथ के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया, तब कई संगठन खत्म हो गए, लेकिन बीकेआई जैसे कुछ गुट बच गए. साउथ एशिया टैररिज्म पोर्टल के मुताबिक, बीकेआई अब भी दक्षिण एशिया के सबसे संगठित और खतरनाक चरमपंथी गुटों में गिना जाता है.
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines