Punjab Scrap Traders On Strike: पंंजाब के गोबिन्दगढ़ मे स्थित देश की सबसे बड़ी लोहा नगरी मंडी में स्क्रैप कारोबारी हड़ताल पर बैठे है। मंगलवार को इस हड़ताल का दूसरा दिन है। अब सवाल ये है कि आखिरकार ये हड़ताल क्यों की की गई है। दरअसल, कारोबारियों ने हड़ताल जीएसटी रेट के खिलाफ शुरू की है। कारोबारियों का आरोप है कि जीएसटी के मोबाईल विंग बिना वजह अपनी मनमनियां कर रहे है, जिससे सिर्फ कारोबारियों को ही नुकसान हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, इस हड़ताल के चलते लोहा नगरी का कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है। इस हड़ताल से एक दिन में 100 करोड़ से अधिक रुपयों का नुकसान हो रहा है। ये नुकसान सिर्फ कारोबारियों को ही नहीं बल्कि सरकार के भी हो रहा है।
यह भी पढ़ें: 15 दिन की शादी का दर्दनाक अंत; प्रेमी के साथ आई ससुराल, फिर गला रेतकर की पति की हत्या
क्यों किया हड़ताल
दि आयरन स्क्रैप ट्रेडर्स वेल्फेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि एक्साइज एंड टैकसेशन अधिकारी जीएसटी चोरी करने के बात कर उन्हें परेशान कर रहे है। तमाम कागजात पूरे होते है उसके बावजूद हमारी गाड़ियों को घेरा जाता है। उसके बाद पेनल्टी लगाने की धमकी दी जाती है। हमे रोज तंग किया जाता है जबकि सबसे ज्यादा टैक्स हम ही देते है।
4 सितंबर से हड़ताल शुरू
इन सब कारणों के चलते हमने विरोध कर 4 सितंबर से हड़ताल शुरू की। उन्होंने आगे बताया कि मंडी गोविंदगढ़ में हड़ताल से करीब 100 करोड़ से अधिक के बिजनेस पर प्रभाव पड़ रहा है, इससे लेबर को काम करने को नहीं मिल रहा। फर्नेस वालों को स्क्रैप नहीं मिल रही है। जिसके कारण दूसरी इंडस्ट्री पर भी असर देखने को मिल रहा है।
डीटीसी की मीटिंग से नाखुश करोबारी
डिविजनल टैक्स कमिश्नर दरवीर राज ने आज स्क्रैप कारोबारियों के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने की कोशिश की । जिसमें अधिकारियों ने कहा की बिना वजह कारोबारियों को तंग नहीं किया जाएगा। लेकिन कारोबारी इस बात को मानने को तैयार नहीं। उनका कहना है कि इस बात को लिखित में लिखकर दो तब हम भरोसा करेंगे और फिर ही हड़ताल खत्म होंगी।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
3 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
3 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
3 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
4 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
4 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
5 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
6 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
7 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines