पंजाब में पिछले कई दिनों से बारिश ने अपना विकराल रूप दिखाया हुआ है और पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं, राज्य सरकार ने सभी 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया है। इस आपदा ने अब तक 30 लोगों की जान ले ली है। वहीं, पंजाब के लोगों के लिए राहुल गांधी ने चिंता जताते हुए पीएम मोदी से राहत पैकेज की मांग की है। कई नदियां खतरे के निशान के पास बह रही हैं, जिसके कारण कई जिलों में अलर्ट दिया गया है। पंजाब में सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर तक बंद रहेंगे।
देखें कई जगहों के डराने वाले Video
वहीं, पंजाब से कई सारी ऐसी वीडियो सामने आ रही हैं, जिन्हें आप देखकर चौंक जाएंगे। क्योंकि भयंकर बारिश ने राज्य के कई जिलों का बुरा हाल कर दिया है और स्थिति बाढ़ जैसी बन गई है। चलिए आपको इन वीडियोज के जरिए पंजाब राज्य का हाल बताते हैं। पंजाब के फिरोजपुर में भारतीय सेना और स्थानीय लोग मिलकर हबीब के बांध तटबंध पर मरम्मत काम कर रहे हैं। राज्य में भारी बारिश के बाद बांधों का वॉटर लेवल बढ़ गया है।
सड़कें पानी में डूबी
पंजाब में भारी बारिश के बाद राज्य के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। अमृतसर के अजनाला के गग्गू महल गाव की सामने आ रही तस्वीर से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना बुरा हाल हो गया है। सड़कें पानी में डूबी होने के कारण लोग पानी से होकर गुजर रहे हैं।
जानवरों का भी हुआ बुरा हाल
पंजाब में बाढ़ के कारण हालात इतने खराब हैं कि इंसान के अलावा बेचारे जानवर भी खुद को बचा नहीं पा रहे हैं। वहीं, पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट कर बताया कि बाढ़ से प्रभावित पंजाब के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए, राज्य के सभी आईपीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का फैसला लिया है। वहीं, पुलिसिंग के अलावा, इस संकट की घड़ी में अपने साथी नागरिकों के साथ खड़े होना अपना मानवीय कर्तव्य समझते हैं।
पंजाब में बाढ़ के कारण गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर, अमृतसर, जालंधर, रूपनगर, फिरोजपुर और मानसा समेत कम से कम 12 जिलों के 1,300 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- पंजाब के 12 जिलों में बाढ़ से तबाही, 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
9 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
16 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines