पंजाब पुलिस ने 12 किलो चिट्टे के साथ 3 को धरा; Pak तस्करों के संपर्क में थे आरोपी
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

अमृतसर: अंतरराष्ट्रीय भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर जिले में गुरुवार को पंजाब पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर इनसे 12 किलो हेरोइन बरामद की है। फिलहाल इस मामले में प्राथमिक अपराध दर्ज करते हुए इनके आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। हालांकि सूत्रों का दावा है कि आरोपी पाकिस्तानी नशा तस्करों के संपर्क में थे।
गुरुवार को एक ट्वीट के जरिये पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP Punjab) गौरव यादव ने जानकारी दी कि एक खुफिया सूचना के आधार पर एक ऑपरेशन में अमृतसर पुलिस ने 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है और नशा तस्करी के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिदेशक की मानें तो पकड़े गए तीनों आरोपी पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में हैं और कार्रवाई के वक्त ये नशे की इस खेप को आगे पहुंचाने की फिराक में थे।
NDPS के तहत एफआइआर दर्ज
लोपोके पुलिस स्टेशन में नारकोटिक-ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है। एक अन्य ट्वीट में डीजीपी ने कहा, ‘पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुसार हमारे राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मामले में आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है’।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: