---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

रिटायर्ड ASI ने महिला को बुलाया होटल, बीयर पिलाकर बनाए संबंध, फिर सिर पर मारी बोतल

Punjab Police Retired ASI Abuse Woman, खन्ना: खन्ना में स्थित रॉक व्यू होटल में उस वक्त हंगामा मच गया जब होटल के कमरे से खून से लथपथ एक महिला बाहर निकली। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को सिविल अस्पताल ले गए। जहां इलाज के बाद महिला ने चौंका देने वाला खुलासा किया। महिला […]

---विज्ञापन---

Punjab Police Retired ASI Abuse Woman, खन्ना: खन्ना में स्थित रॉक व्यू होटल में उस वक्त हंगामा मच गया जब होटल के कमरे से खून से लथपथ एक महिला बाहर निकली। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को सिविल अस्पताल ले गए। जहां इलाज के बाद महिला ने चौंका देने वाला खुलासा किया। महिला ने बताया की उसकी हालत का जिम्मेदार पंजाब पुलिस का एक रिटायर्ड एएसआई है। महिला ने घटना के बारे में बताया कि पहले तो एएसआई उसे होटल में ले गया, जहां उसने महिला को बीयर पिलाई और फिर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान एएसआई को किसी बात पर गुस्सा आ गया और उसने महिला के सिर पर बीयर की बोतल दे मारी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिटायर्ड एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर भागा रिटायर्ड ASI

अपनी शिकायत में महिला ने ये भी बताया है कि होटल में सिर पर बीयर की बोतल मारने के बाद रिटायर्ड एएसआई महिला को उसी लहूलुहान हालत में छोड़ कर चला गया। इतना ही नहीं उसने महिला का मोबाइल और पैसे भी अपने साथ लेकर चलाया गया। रिटायर्ड एएसआई की पहचाना कृष्णा नगर खन्ना के रहने वाले अमर सिंह के रूप में हुई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: लव मैरिज से खफा परिजनों ने किया बड़ा कांड, लड़की ने कहा- मां मुझे बेचना चाहती है

12 साल से कभी होटल तो कभी थाने 

घायल महिला ने आगे बताया कि अमर सिंह और वो एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं। दोनों की मुलाकात 12 साल पहले दोराहा थाना में हुई थी। उस वक्त दोराहा थाने में अमर सिंह हवलदार के तौर पर तैनात था। किसी शिकायत के चलते महिला थाने गई थी वहां से दोनों की दोस्ती शुरुआत हुई और रिलेशनशिप में बदल गई। पीड़िता ने बताया कि अमर सिंह अभी तीन महीने पहले ही रिटायर हुआ है। पीड़िता ने कहा कि सर्विस के दौरान भी अमर सिंह अक्सर उसे होटल या फिर थाने में बुलाया करता था और शारीरिक संबंध बनाता रहता था। उस समय भी अमर सिंह ने कई बार महिला के साथ मारपीट की थी। पीड़िता का कहना वो ये सब डर वजह से सह रही थी।

---विज्ञापन---

सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़िता की शिकायत के आधार पर सिटी थाना 2 में रिटायर्ड एएसआई अमर सिंह खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस से कहा कि वो अमर सिंह खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 15, 2023 06:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola