तरनतारन: एक ओर हम 15 अगस्त को 77वें जश्न-ए-आजादी की तैयारी में जुटे हैं, वहीं पड़ोसी मुल्क के आतंकी इस जश्न को बिगाड़ने की ओछी हरकत से बाज नहीं आ रहे। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहे ऐसे ही एक टैररिस्ट मॉड्यूल का भांडा फोड़ते हुए पंजाब पुलिस ने 11 आतंकियों के खिलाफ तरनतारन जिले के सरहाली थाने में एफआईआर दर्ज की है। इनमें इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) के अध्यक्ष लखबीर सिंह रोडे, हरविंदर सिंह रिंदा और कनाडा में रह रहे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के नाम शामिल हैं।
रविवार को एसपी-आई विशालजीत सिंह ने बताया कि कनाडा में बैठ पंजाब और दूसरे राज्यों में आतंकी वारदात कराने वाले लखबीर सिंह लंडा ने पाकिस्तान में रह रहे इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के मुखी लखबीर सिंह रोडे और हरविंदर सिंह रिंदा से मिलकर एक बार फिर से पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए आईएसआई के इशारे पर नया मॉड्यूल तैयार कर लिया था।
यह भी पढ़ें: आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला; प्रदेश की जनता को दिए जाएंगे 76 और मोहल्ला क्लीनिक
उन्होंने बताया कि बीते दिन सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह को इलाके में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हथियार और गोला-बारूद मंगवाकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की ताक में होने की सूचना मिली थी। व्यापारियों, डॉक्टरों और दूसरे अमीर घरानों के लोगों को धमकी देकर रंगदारी भी वसूलने और टारगेट किलिंग से जुड़े इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। इसी के साथ इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह के बयान पर रविवार को थाना सरहाली में कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसपी आई विशालजीत सिंह ने बताया कि नामजद आतंकी मॉड्यूल में फिलहाल लखबीर सिंह लंडा (कनाडा), हरविंदर सिंह रिंदा, लखबीर सिंह रोडे (पाकिस्तान), गुरदेव सिंह जैसल, सतबीर सिंह सत्ता (यूरोप), यादविंदर सिंह यादा चंबा कला, गुरचरन सिंह गुरी शेरों, गुरविंदर सिंह गिंदा चंबा कलां, अर्शप्रीत सिंह नूरदी, जोबनजीत सिंह मलिया, सुखमनप्रीत सिंह शेरों, प्रदीप सिंह शेरों के नाम शामिल हैं। जांच में और जितने भी नाम सामने आएंगे, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
12 mins agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
2 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
2 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
4 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines