चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब पुलिस ने शनिवार शाम को पटियाला में एक मुठभेड़ के बाद कत्ल जैसे 6 मामलों में वांटेड को गिरफ्तार किया है। हालांकि फिलहाल पुलिस की गोली लगने से वह घायल हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल और 6 कारतूस भी बरामद किए हैं। उधर, यह बात भी उल्लेखनीय है कि प्रदेश की पुलिस ने बीते 10 दिन के भीतर राज्य के विभिन्न हिस्सों में ऐसी 6 मुठभेड़ों को अंजाम दिया है और इसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस विभाग की पीठ थपथपाई है।
पटियाला से संगरूर जा रहा था चिट्टा
पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) वरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस को शनिवार को अपराधी मलकीत चिट्टा के पटियाला से संगरूर जा रहे होने की एक गुप्त सूचना मिली। इसके बाद एक स्पेशल टीम को भेजा। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिए। उसकी तरफ से चलाई गई तीन गोलियों के जवाब में पुलिस ने भी फायर किए तो इस दौरान पैर में गोली लगने की वजह से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत धर-दबोचा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के घुटने में गोली लगने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: शादी का भांडा फूटा तो Animal बन गया ब्वॉयफ्रेंड; सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को दांतों से काटा और फिर…
कत्ल और तस्करी जैसे मामलों में वांछित था आरोपी
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि गैंगस्टर मलकीत सिंह कत्ल उर्फ चिट्टा के एसके करोड़ गैंग के साथ संबंध थे और हत्या की वारदातों समेत आधा दर्जन मामलों में शामिल था। इनमें भगोड़ा घोषित होने के साथ-साथ वह ड्रग तस्करी के भी कई केसों में वांछित था। साथ ही उसके पास से .32 बोर की एक देशी पिस्तौल और छह कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इसी की साथ जानकारी मिली है कि वह मोटरसाइकल पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था।
यह भी पढ़ें: अबॉर्शन से इनकार किया तो Live In Partner ने गला दबाकर ली जान; फिर कर दिए दो टुकड़े
एक दिन पहले मोहाली में दो हुए थे घायल
यहां यह बात भी उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले मोहाली में एक मुठभेड़ के दौरान कार छीनने की वारदात में शामिल दो अपराधियों के पैर पर गोली लगी थी। इसी के साथ बीते 10 दिन में पंजाब पुलिस की टीमों और बदमाशों के बीच 7 मुठभेड़ हुई हैं। इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस को शाबाशी दी है तो साथ ही अपराधियों को खुली चेतावनी भी दी है। मुख्यमंत्री के अनुसार अगर गैंगस्टर पुलिस पर गोली चलाएंगे तो जवाब में पुलिस भी उन्हें बख्शने वाली नहीं है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
19 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
23 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines