गुरदासपुर/जम्मू: पंजाब पुलिस की गुरदासपुर टीम ने नार्को टैरेरिज्म का भंडाफोड़ करते हुए जम्मू-कश्मीर के उरी से 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लोगों से एक ग्लॉक पिस्टल, दो मैगजीन, 46 कारतूस और सवा 11 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक नशा तस्करी के एक मामले को ट्रेस करते हुए सेना की मदद से पकड़े गए इन पांचों लोगों के पाकिस्तान बॉर्डर से सटे पंजाब के गांवों के कई तस्करों के साथ संपर्क होने की बात सामने आई है। साथ ही इनमें से एक के मोबाइल फोन को खंगाने पर अमेरिका में रह रहे मोगा मूल के एक संदिग्ध की जानकारी मिली है। फिलहाल इनके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-
गिरफ्तार एक आरोपी के मोबाइल डिटेल से मिला अमेरिका में रह रहे मोगा मूल के संदिग्ध का संपर्क
डीआइजी भार्गव ने बताया कि सेना की मदद से चलाए गए इस ऑपरेशन में दीनानगर एएसपी आदित्य वारियर की टीम ने उरी इलाके के गांव मारिया कमलकोट निवासी रवील कटारिया, गांव ढाणी सीदान के इम्तियाज अहमद, उसके भाई मुख्तियार अहमद के अलावा गांव ढाणी के फियाज अहमद और नफीज अहमद मुहम्मद लतीफ को गिरफ्तार किया। मंगलवार शाम तक चार तस्करों को गिरफ्तार करने के अलावा इम्तियाज अहमद को बारामूला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने तस्करों के पास से 11.20 लाख रुपये नकद, एक ग्लॉक पिस्टल, दो मैगजीन और 46 कारतूस भी बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें: 12 किलो चिट्टे के साथ 3 को धरा; Pak तस्करों के संपर्क में थे आरोपी
पुलिस अधिकारी के मुताबिक अभी तक की जांच में पता चला है कि पकड़े गए पांचों आरोपी पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के सीमावर्ती गांवों के कई तस्करों के संपर्क में हैं। ये इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर से पंजाब में हेरोइन की खेप सप्लाई कर चुके हैं। वहीं हालिया कार्रवाई में इनमें से एक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने पर मोगा के एक संदिग्ध का नंबर भी मिला, जो फिलहाल अमेरिका में रहता है।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
14 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
23 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines