Punjab Police Arrest Drugs Smuggler Malkiat Kali, चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से नशे के कलंक को मिटाने के वादे पर काम कर रही प्रदेश की पुलिस ने फिरोजपुर जिले के टेंडियां के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स स्मगलर मलकियत उर्फ काली को धर-दबोचा। यह वही तस्कर है, जिसने पाकिस्तान आई 50 किलो हेरोइन को तैराक भेजकर हासिल किया था। प्रदेश के पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने बताया कि काली पाकिस्तान के तस्करी तंत्र के हिस्सा हैदर अली के साथ संपर्क में था। फिलहाल इस पूरे प्रकरण में साढ़े 31 किलो हेरोइन बरामद की जा चुकी है।
-
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया-अब तक इस मामले में कुल साढ़े 31 किलो हेरोइन को पुलिस ने किया बरामद
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP Punjab) गौरव यादव ने बताया कि गुरुवार को बताया कि जालंधर देहात की पुलिस टीमों ने पाकिस्तान से आई 50 किलो हेरोइन में से साढ़े 22 किलो को पहले ही बरामद कर लिया था, जबकि अब तस्कर मलकियत उफ काली को 9 किलो और नशे के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जालंधर देहात पुलिस के अंतर्गत गोराया थाने में NDPS एक्ट की धारा 21सी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक इस मामले में कुल साढ़े 31 किलो हेरोइन को पुलिस बरामद कर चुकी है। पुलिस ने यह सब एक महीने से भी कम वक्त में कर दिखाया है।
यह भी पढ़ें: तस्करों ने अपनाया नया हथकंडा, चिट्टा के नाम पर बेच रहें पैरासिटामोल का पाउडर
डीजपी यादव ने बताया कि सबसे पहले जालंधर देहात पुलिस ने जोगा सिंह नामक एक नशा तस्कर को 8 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा था। हेरोइन लानके लिए तैरकर पाकिस्तान के एरिया में पहुंच गया था। इसके बाद अमृतसर एसएसओसी ने शिंदर सिंह नामक एक और नशा तस्कर को 10 किलो हेराइन व डेढ़ लाख रुपए की ड्रगमनी के साथ धरा। फिर इस मॉड्यूल के साथ लगी अमनदीप कौर उर्फ दीप बाई नामक एक महिला तस्कर 1 किलो हेरोइन के साथ पकड़ी गई। इन तीन के अलावा महतपुर से शिंदरपाल उर्फ पप्पू को भी आधा किलो हेरोइन के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच के दौरान मिले अहम सुराग के आधार पर जालंधर देहात पुलिस ने मलकीयत काली को गोराया के नजदीक बोपाराय नहर के पुल से काबू किया। उसके कंधे पर रखे बैग से 9 किलो हेरोइन बरामद हुई।
तैराकों का नेतृत्व कर रहे जोगा सिंह और काली को बराबर बांटनी थी हेरोइन
यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू ने पत्नी को अपनी स्ट्रेंथ बताया, फोटो शेयर करके लिखा- उसने कैंसर को हरा दिया
उधर, इस बारे में जालंधर देहात के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मुखविन्दर सिंह भुल्लर ने बताया कि मल्कीयत काली ने पाकिस्तानी नशा तस्कर हैदर अली के साथ संपर्क में होने और हवाला लेन-देन के आधार पर सीमा पार से हेरोइन मंगवाने की बात कबूली। इससे भी बड़ी बात काली ने यह भी मानी कि उसने ही जोगा सिंह और दो अन्य लोगों को नदी के रास्ते पाकिस्तान भेजा था। लाई गई हेरोइन की खेप को उसकी (काली की) और जोगा सिंह की पार्टी बराबर बांटने वाले थे। बहरहाल, इस मामले की जांच का क्रम जारी है और इस बीच सामने आने वाले दूसरे लोगों को भी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
1 hr agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines