Punjab News: फतेहगढ़ साहिब के बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच किसी मामूली बात पर मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थित है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
और पढ़िए –Sitapur News : पुलिस हिरासत में युवक की मौत, मां बोली- पीट-पीटकर मार डाला
सूत्रों के मुताबिक घायल छात्र बिहार के रहने वाले हैं। वह कॉलेज के छात्रावास में अपने दोस्त का जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान उन पर स्थानीय छात्रों के एक समूह और कुछ सुरक्षा गार्डों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। वहीं, अस्पताल में भर्ती कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड लवप्रीत सिंह ने कहा कि कुछ छात्रों ने नशे की हालत में उन पर हमला किया है। जिससे उनकी पगड़ी गिर गई। इसके बाद घायल छात्रों के समर्थकों ने कॉलेज पर प्रदर्शन किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ लखवीर सिंह ने कहा कि कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल में बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान कुछ छात्रों का सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों से विवाद हो गया, जो हिंसक झड़प में बदल गया। वहीं, इस पूरे मामले में फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल और उपायुक्त प्रणीत शेरगिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा स्थिति नियंत्रण में है और कॉलेज परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
12 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
23 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 day agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
2 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines