होशियारपुर पहुंचे सीएम मान ने वन महोत्सव कार्यक्रम में लिया हिस्सा, सुखबीर बादल पर बोला हमला

Van Mahotsav Program: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर में राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह में भाग लिया। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर जुमानी हमला भी किया है।

cm mann news

cm mann news

Van Mahotsav Program: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान होशियारपुर पहुंचे, जहां उन्होंने 73वें राज्य स्तरीय वन महा-उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मान ने सबसे पहले वहां लगी प्रदर्शनी का दौरा किया और उत्पादों का जायजा लिया। उन्होंने प्रदर्शनी में पौधे लेकर आए लोगों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन

सुखबीर बादल पर बोला हमला

वहीं, सीएम मान ने बेअदबी मामले में एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर बादल का नाम लिए बिना उन पर जुबानी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कुछ लोग भूलों की माफी मांग रहे हैं। माफी भूलों की होती है, गुनाहों की नहीं। जानबूझकर किया जाने वाला गुनाह होता है। हमारे पास भी मामला चल रहा है।

विज्ञापन

कुछ नए एविडेंस हमारे पास आए हैं। कुछ दिन बड़े खुलासे होंगे। दर्द सभी को है, सजा जरूर मिलेगी। पहले तो दोषियों ने आप ही जांच की है। इस मौके पर उनके साथ मंत्री ब्रह्मा शंकर जिम्पा, सांसद डॉ. राज कुमार चैबेवाल और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बीच उन्होंने पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करें। इस राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह के दौरान एक महिला ने सीएम मान को राखी भी बांधी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ