---विज्ञापन---

पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान का मिशन रोजगार, 443 युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

CM Bhagwant Mann: इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मान पंजाब सरकार के मिशन रोजगार के तहत 443 नौजवानों को नियुक्ति पत्र देंगे। ये नियुक्ति पत्र पुलिस विभाग में अलग-अलग पदों के लिए दिए जायेंगे।

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान होशियारपुर और जालंधर के दौरे पर रहेंगे। सीएम भगवंत मान सबसे पहले होशियारपुर में आयोजित 73वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन करीब सुबह 11 बजे सिटी सेंटर में होगा जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर जाएंगे, जहां दोपहर करीब 1 बजे फिल्लौर पीपीए में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

---विज्ञापन---

आपको बता दें, इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मान पंजाब सरकार के मिशन रोजगार के तहत आज 443 नौजवानों को नियुक्ति पत्र देंगे ये नियुक्ति पत्र पुलिस विभाग में अलग-अलग पदों के लिए दिए जायेंगे।

1 बजे फिल्लौर पहुंचेंगे सीएम मान 

होशियारपुर के सिटी सेंटर में उनका प्रोग्राम रखा गया है। इस दौरान वह राज्यस्तरीय वन महोत्सव समागम में हिस्सा लेंगे। जिसके बाद दोपहर 1 बजे करीब वह PPA फिल्लौर जाएंगे। जहां पुलिस भर्ती में युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।

---विज्ञापन---

जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं

सीएम मान ने जालंधर के दीपनगर में किराए पर घर लिया हुआ है। जालंधर वेस्ट उपचुनाव के दौरान उन्होंने तय किया था कि हफ्ते में दो दिन वह यहां आक लोगों की दिक्कतें सुनेंगे। इसके पीछे कोशिश यही थी लोगों को अपने कामों के लिए चंडीगढ़ न जाना पड़े। वहीं, सीएम मान ने पिछले दिनों जनता दरबार में लोगों की समस्याएं भी सुनी थी।

सितंबर में पंचायत चुनाव 

आपको बता दें, पंजाब में ग्राम पंचायत के चुनाव सितंबर महीने में होंगे। खुद इसकी जानकारी पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दी है। दरअसल, पिछले साल 11 अगस्त को पंजाब सरकार ने पंचायतों के कार्यकाल पूरा होने से पहले ही भंग कर दिया था। सीएम इसको लेकर भी कुछ जानकारी साझा कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  एक्शन मोड में आए पंजाब CM भगवंत मान, सरकारी दफ्तरों का किया औचक निरीक्षण 

First published on: Aug 06, 2024 10:51 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola