Toll Plaza Closed In Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य मार्गों पर दो और टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं। सरकार अब तक प्रदेश में 590 किलोमीटर से टोल को समाप्त कर चुकी है। राज्य मार्ग पटियाला-नाभा-मालेरकोटला पर स्थित दो टोल प्लाजा पांच अगस्त से तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए।
पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि राज्य मार्ग पटियाला-नाभा-मलेरकोटला पर स्थित दो टोल प्लाजा 5 अगस्त से तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि पटियाला-नाभा-मलेरकोटला पर मोहराणा और कलियाण स्थित टोल प्लाजा पर रोड यूजर फीस की वसूली बीती रात को बंद कर दी गई है। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि इन दोनों टोल प्लाजा से प्रति माह कुल 87 लाख रुपये प्राप्त होते थे। उन्होंने कहा कि यह कदम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की ओर से गरीबों के हित में उठाया गया है। आम लोगों को आर्थिक तौर पर राहत देने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें- सीएम मान की मेहनत लाई रंग, देश भर में शिकायत निवारण रैंकिंग में पंजाब बना नंबर 1
उन्होंने कहा कि इन दो टोल प्लाजा के बंद होने से राज्यभर में बंद किए गए टोल प्लाजा की कुल संख्या 18 हो गई है, जिससे इन रास्तों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को रोजाना 61.67 लाख रुपये की बचत हो रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि टोल उगाही को रोकना एक महत्वपूर्ण कदम है। इन सड़कों पर निर्बाध और आसान आवागमन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक जरूरी कदम है। लोक निर्माण मंत्री ने पटियाला-समाना रोड, लुधियाना-मलेरकोटला-संगरूर रोड, बलाचौर-गढ़शंकर-होशियारपुर-दसूहा रोड, कीरतपुर साहिब-नंगल-ऊना रोड, होशियारपुर-टांडा रोड, मख्खू में सतलुज दरिया के हाई लेवल पुल, मोगा-कोटकपूरा रोड, फिरोजपुर-फाजिल्का रोड, भवानीगढ़-नाभा-गोबिंदगढ़ रोड, दाखा-रायकोट-बरनाला रोड और अब पटियाला-नाभा-मलेरकोटला रोड सहित राज्य मार्गों से टोल हटाने से आम लोगों को मिलने वाली रोजाना राहत के बारे में जिक्र किया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मानक बुनियादी ढांचे के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने नागरिकों को अधिकतम आर्थिक राहत देने के लिए वचनबद्ध है। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि इस कदम से पंजाब सरकार ने अपने नागरिकों की भलाई, ठोस आर्थिक लाभ प्रदान करने और राज्य मार्गों पर संपूर्ण ड्राइविंग अनुभव को बढिया बनाने के प्रति अपनी वचनबद्धता को प्राथमिकता दी है।
पंजाब में अबतक बंद हुए 19 टोल प्लाजा
नियुक्ति पत्र देने पहुंचे सीएम मान ने कहा कि पंजाब में अब 19 टोल प्लाजा आप सरकार ने बंद कर दिए हैं। इससे पंजाब सरकार का हर दिन करीब 63 लाख रुपए का फायदा होगा। मलेरकोटला और नाभा के टोल प्लाजा को कल रात को बंद किया गया है।
ये भी पढ़ें- पंजाब में बच्चे गोद लेने में अब नहीं होगी परेशानी, मान सरकार ने प्रोसेस को बनाया आसान
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
17 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines