सीएम मान की मेहनत लाई रंग, देश भर में शिकायत निवारण रैंकिंग में पंजाब बना नंबर 1

Punjab Grievance Redressal Ranking: पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य को मिली नंबर वन की रैंकिंग सीएम मान के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ये उपबल्धि दिखाती है कि राज्य सरकार नागरिकों की समस्याओं का समाधान समय पर करने के लिए तत्पर है।

Punjab Grievance Redressal Ranking

Punjab Grievance Redressal Ranking

Punjab Grievance Redressal Ranking: प्रदेश के विकास के साथ-साथ समस्याओं का निवारण करने में पंजाब सरकार हर तरह से काम में जुटी है। इसी के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शिकायत निवारण रैंकिंग में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। पंजाब सरकार ने इस उपलब्धि को मील का पत्थर बताया है। इस उपलब्धि को लेकर प्रशासकीय सुधार और जन शिकायत विभाग के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह रैंकिंग देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के तुलनात्मक मूल्यांकन के बाद की गई है।

विज्ञापन

पंजाब को यह स्थान भारत सरकार द्वारा विकसित किए गए शिकायत निवारण इंडेक्स के आधार पर दिया गया है। पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इस इंडेक्स में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का चुनाव मुख्य रूप से दो पहलुओं-शिकायतों का समय से निपटारा और निपटारे की गुणवत्ता के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि इस इंडेक्स के लिए 1 जनवरी, 2024 से 30 जून, 2024 तक की अवधि का डेटा इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन

सरकार की मेहनत लाई रंग

अमन अरोड़ा ने यह उपलब्धि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की देन बताया। उन्होंने कहा कि ये उपबल्धि नागरिकों की समस्याओं का समय पर और प्रभावी ढंग से समाधान करने की वचनबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि इस इंडेक्स के लिए सख्त मापदंड तैयार किए गए थे, जिनमें 30 दिनों के भीतर शिकायतों के निपटारे का प्रतिशत, शिकायतों के समाधान का प्रतिशत और नागरिक फीडबैक शामिल है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्राप्त 20,000 से अधिक शिकायतों में से 62.27% स्कोर के साथ पंजाब ने पहला स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन

नागरिकों की समस्या का समाधान

प्रशासकीय सुधार मंत्री ने नागरिकों की सभी समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की समर्पित भावना पर जोर देते हुए कहा कि शिकायतों के निपटारे की सख्त निगरानी उच्च स्तर पर सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक सरकार के पोर्टल https://connect.punjab.gov.in के माध्यम से या टोल-फ्री नंबर 1100 पर कॉल करके या किसी भी सेवा केंद्र पर पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ