Punjab News: पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन ने व्यवस्था में लोगों के विश्वास को फिर से मजबूत किया है। पंजाब रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा संचालित तीन बहु-कौशल विकास केन्द्रों (Multi-Skill Development Centres) को आवंटित करने के लिए आयोजित प्री-बिड मीटिंग को प्रशिक्षण भागीदारों से भारी प्रतिक्रिया मिली। यह पहली बार था कि बोली-पूर्व बैठक में 30 बोलीदाताओं ने भाग लिया।
अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब कौशल विकास मिशन के पास पांच मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर हैं (जालंधर, लुधियाना, बठिंडा, अमृतसर और होशियारपुर में एक-एक)। जालंधर, बठिंडा और लुधियाना में एमएसडीसी खाली हो गए हैं और इन केंद्रों को अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) प्रक्रिया के जरिए शॉर्टलिस्ट की गई प्रशिक्षण एजेंसियों को आवंटित किया जाना है।
इन एमएसडीसी की एक साल में 4500 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में छात्रों के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रम (Vocational Courses) चलाए जाएंगे।
युवाओं के लिए रोजगार
प्रशिक्षण भागीदारों और औद्योगिक एसोसिएशनों को अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए पंजाब कौशल विकास मिशन (पीएसडीएम) के अधिकारियों को बधाई देते हुए अमन अरोड़ा ने एमएसडीसी का अच्छा उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों को हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं के कौशल को निखार कर उनके लिए रोजगार के नए अवसर खोलने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
अमन अरोड़ा ने बताया कि पीएसडीएम ने पिछले महीने राज्य के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से सभी तीन एमएसडीसी के लिए आरएफपी जारी किए थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एमएसडीसी में उद्योग की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम चलाए जाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से औद्योगिक जरूरतों और कुशल जनशक्ति के बीच अंतर को पाटने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। उन्होंने आगे बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने के अलावा कॉलेज, आईटीआई और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को जीवन और कौशल से लैस करने के लिए राज्य की अपनी कौशल प्रशिक्षण योजना शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ये भी पढ़ें- पंजाब के फिरोजपुर को जल्द मिलेगी OPD की सौगात, सांसद शेर सिंह घुबाया का ऐलान
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines