पंजाब के फिरोजपुर को जल्द मिलेगी OPD की सौगात, सांसद शेर सिंह घुबाया का ऐलान

Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया ने पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कामों का इंस्पेक्शन करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि जनवरी तक ओपीडी शुरू की जाएगी।

punjab news

MP Sher Singh Ghubaya

Punjab News: फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया द्वारा पी.जी.आई. सेटेलाइट सेंटर के चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा कि यह पीजीआई. सैटेलाइट सेंटर कांग्रेस सरकार की देन है और इसकी मंजूरी 2012 में केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार से मिली थी, लेकिन राजनीतिक बाधाओं के कारण इसका निर्माण कार्य अब शुरू हो पाया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां ओपीडी का काम भी शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फिरोजपुर बिल्कुल सीमा पर है और मेडिकल फैसिलिटी से वंचित है। इसलिए अब यहां और आसपास के लोगों को इलाज के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा और उनका इलाज यहीं पर होगा।

इस मौके पर उनके साथ मौजूद पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिकी ने कहा कि इसका निर्माण कार्य काफी देर से शुरू हुआ है। अब यह काम तेजी से चल रहा है, जिसमें 100 बेड होंगे और हम जल्द ही 4000 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने जा रहे हैं।

सांसद ने आगे बताया कि वे संसद में मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए भी आवाज उठाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ