Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के किसानों के लिए लगातार कोशिश कर रही है। ताकि उन्हे अपनी मेहनत का अच्छा लाभ मिल पाए। इसी के तहत मान सरकार द्वारा कई कामों को किया जा रहा है और उनके नेतृत्व में पंजाब के बागवानी मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में फसल विविधीकरण में प्रगति देखी गई है। पिछले 28 महीनों में पंजाब के बागवानी क्षेत्र में वृद्धि को दर्शाने वाले आंकड़े पेश करते हुए, चेतन सिंह जौरामाजरा ने कहा कि मार्च 2022 में वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद से बागवानी के तहत कुल क्षेत्रफल में 42,406 हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। खेती का क्षेत्रफल 4,39,210 हेक्टेयर से बढ़कर 4,81,616 हेक्टेयर हो गया है, जो फसल विविधीकरण की ओर बदलाव का संकेत है।
कैबिनेट मंत्री ने बताएं आंकड़े
कैबिनेट मंत्री ने विस्तार से बताया कि पिछले 28 महीनों में बागबानी का रकबा 96,686 हेक्टेयर से बढ़कर 1,03,161 हेक्टेयर हो गया है, जिसमें फलों की खेती के लिए 6,475 हेक्टेयर की वृद्धि हुई है, जबकि सब्जियों की खेती में 35,009 हेक्टेयर की बड़ी वृद्धि हुई है, जिससे कुल क्षेत्रफल 3,21,466 हेक्टेयर से बढ़कर 3,56,465 हेक्टेयर हो गया है। चेतन सिंह जौरामाजरा ने बताया कि सजावटी पौधों की खेती का क्षेत्र 1,728 हेक्टेयर से बढ़कर 2,050 हेक्टेयर हो गया है, जबकि मशरूम की खेती, मेंथा तेल और हल्दी उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये संख्याएं बागवानी विभाग के प्रयासों और पंजाब में कृषि विविधीकरण के लिए मुख्यमंत्री मान के दृष्टिकोण की सफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि बागवानी की ओर यह बदलाव राज्य में टिकाऊ खेती और किसानों की आय में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बागवानी के क्षेत्रफल में वृद्धि पंजाब सरकार द्वारा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा किसानों को ऑप्शनल, उच्च मूल्य वाली फसलें अपनाने में सहायता देने के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों को दर्शाती है। बागवानी मंत्री ने कहा कि राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा बागवानी को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने नए नर्सरी नियम भी जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें- CM मान के निर्देश पर मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिश्नरों की बुलाई बैठक, डायरिया के हालात पर हुई चर्चा
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
13 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
17 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 days agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
4 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines