Punjab News: भाखड़ा नहर में मिली बम जैसी चीज, इलाके में दहशत
Edited By Amit Kasana

नहर में बरामद तोप के गोले जैसी चीज
Edited By Amit Kasana

नहर में बरामद तोप के गोले जैसी चीज
पटियाला: नाभा रोड स्थित भाखड़ा नहर में एक स्कूबा चालक को करीब 25 किलो वजनी बम जैसी वस्तु मिली है। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। नहर में ऐसी और भी वस्तुएं हो सकती हैं। इस बारे में पुलिस नहर में छानबीन में जुटी है।
Patiala, Punjab | A bomb-like object of around 20-25 kg was found by a scuba driver in Bhakra canal at Nabha road. There might be more such objects. Police has been informed: Shankar Bhardwaj, local pic.twitter.com/IVRo6pC6dR
— ANI (@ANI) December 19, 2022
जानकारी के मुताबिक मौके पर दमकल विभाग, गोताघोर व हथियारों के एक्सपर्ट बुलाए गए हैं। तोप के गोले की तरह दिखने वाली यह चीज क्या है और कब से पानी के नीचे है इसका पता लगाया जा रहा है। कहीं इसे छिपाने के लिए पानी में तो नहीं डाला था। इसे यहां तक कौन लेकर आया पुलिस इन सभी सवालों का जवाब तलाश रही है।
और पढ़िए – MP News: भोपाल के योद्धाओं को सम्मानित किया गया, कोविड लहरों में जमीनी स्तर पर किया था काम
बता दें सिद्घू मूसेवाला के मर्डर के बाद पंजाब सरकार यहां गन कल्चर व आतंकवादी ताकतों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। जिससे आशंका है कि कोई पकड़े जाने के डर से इसे नहर में फेंक गया। घटना के बाद घटनास्थल के आसपास पुलिस टीम तैनात है। इलाके के लोगों में डर व सदमें का माहौल है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: