Punjab Murder Case, बठिंडा: बठिंडा के अर्जुन नगर में हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक युवक को पहले कार से रौंदा गया उसके बाद तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वारदात की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे वो पूछताछ कर रहे हैं।
पूरी वारदात
मृतक की पहचान आकाश बंसल के रूप में हुई है। मृतक के कजिन हेमंत ने बताया कि आकाश बंसल पेंट का काम करता था। शुक्रवार को वो अपना काम करके घर पर वापस आया था। उसके आने के कुछ देर बाद ही कार मे सवार होकर कुछ आए और वो आकाश के घूमने का कहकर साथ ले गए। घर से थोड़ी ही दूर पर उन लोगों ने पहले तो आकाश को कार से कुचला, उसके बाद कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से आकाश पर हमला किया और उसे जान से मार डाला।
यह भी पढ़ें: युवक ने नाबालिग से रेप किया, दोस्त ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, पिता ने जबरन कराई शादी
तीन बहनों का इकलौता भाई
हेमंत ने आगे बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना के बारे में पता चला उन्होंने बिना किसी देरी के पुलिस को सूचना दें दी। जानकारी के अनुसार आकाश बंसल तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके माता-पिता बुजुर्ग हैं, वो इपने घर में अकेला कमाने वाला था।
पुलिस की कार्रवाई
थाना कैनाल के इंस्पेक्टर पारस चहल ने बताया कि मृतक के कजिन के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे वो पूछताछ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
10 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
1 day agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
3 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines