युवक ने नाबालिग से रेप किया, दोस्त ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, पिता ने जबरन कराई शादी
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Minor Girl Obscene Video Viral, बरनाला: पंजाब के बरनाला से नाबालिग लड़की की जबरन शादी और उसके अश्लील वीडियो को वायरल करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। थाना सिटी बरनाला में उस वक्त सभी हैरान रह गए जब एक नाबालिग लड़की ने अपने ही परिवार वालों और पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया। लड़की ने बताया कि पहले उसके दोस्त ने उसे नशीला प्रदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके परिवार वालों ने उसका साथ देने के बजाए उसकी जबरदस्ती शादी करवा दी और अब उसके पति गुरप्रीत सिंह ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सबसे पहले नाबालिग पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच के लिए उसे लैब भेज दिया है।
थाना सिटी वन बरनाला की सब इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर ने बताया कि 17 साल की नाबालिग बरनाला की रहने वाली है। नाबालिग ने अपनी शिकायत में बताया है कि फरवरी 2023 में उसके दोस्त कुलदीप सिंह ने उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशीली दवा डालकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद कुलदीप ने बेहोशी की हालात में उसके दुष्कर्म किया। इस मामले की शिकायत नाबालिग ने थाना सिटी वन बरनाला में शिकायत दर्ज करवाई थी।
यह भी पढ़ें: 12 साल की दिव्यांग को झाड़ियों में ले गया युवक, चिल्लाने की आवाज सुन मां दौड़ी आई, फिर क्या हुआ जानिए
नाबालिग पीड़िता ने अपने पिता और दो बहनों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई है। नाबालिग ने बताया इस मामले में उसके पिता और बहनों ने भी उसका साथ नहीं दिया। उन्होंने नाबालिग से कहा कि गुरप्रीत सिंह और बाकी लोगों के खिलाफ अगर उसने कार्रवाई की, तो वो लोग उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इसी दौरान नाबालिग के पिता ने जबरदस्ती उसकी शादी गुरप्रीत सिंह से करवा दी। शादी के बाद गुरप्रीत सिंह अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था, हद तो तब हो गई जब उसने नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
सब इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने 2 महिला समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: