Punjab Ministers Portfolio: भगवंत मान कैबिनेट में अचानक फेरबदल, जानें किसका कद बढ़ा और किसका घटा?

Punjab Ministers Portfolio, Punjab CM Bhagwant Mann, Bhgwant Mann Cabinet, Punjab Ministers, Governor of Punjab, portfolios of Cabinet ministers, Punjab News, Punjab
विज्ञापन

Punjab Ministers Portfolio: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने कैबिनेट में अचानक बड़ा फेरबदल कर दिया है। सीएम ने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों के फिर से आवंटन की अनुमति देने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा है।

बीते जनवरी में कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। तभी से भगवंत मान कैबिनेट में फेरबदल की संभावना थी।

Advertisment

मंत्री अमन अरोड़ा से दो विभाग छीने गए

मंत्री अमन अरोड़ा से दो बड़े विभाग अर्बन हाउसिंग और लोक संपर्क विभाग छीन लिए गए हैं। अब अर्बन हाउसिंग विभाग सीएम भगवंत मान के पास रहेगा। जबकि लोक संपर्क विभाग चेतन सिंह जौड़ामाजरा को दिया गया है। अमन अरोड़ा को प्रशासनिक सुधार विभाग दिया गया है। अब उनके पास सिर्फ चार विभाग रहेंगे।

जानें बदलाव के बाद किसके पास कितने विभाग

 Punjab Ministers Portfolio, Punjab CM Bhagwant Mann, Bhgwant Mann Cabinet, Punjab Ministers, Governor of Punjab, portfolios of Cabinet ministers, Punjab News, Punjab

विज्ञापन

चेतन सिंह से खाद्य प्रसंस्करण विभाग वापस

सीएम भगवंत मान ने मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा से खाद्य प्रसंस्करण विभाग वापस ले लिया है। अब ये विभाग लालजीत सिंह भुल्लर को दिया गया है। आतिथ्य सत्कार विभाग को सीएम अपने पास से अनमोल गगन को दिया है।

वहीं, मंत्री मीत हेयर से प्रबंधकीय सुधार विभाग वापस लेकर अमन अरोड़ा को दिया गया है। मीत हेयर से प्रिंटिंग और स्टेशनरी, उच्च शिक्षा विभाग भी वापस लिया गया है। उन्हें अब जल स्त्रोत और खनन विभाग सौंपे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ