पंजाबी सिंगर बब्बू मान और मनकीरत औलख की जान को खतरा! असलहों संग पकड़े गए बंबीहा गैंग के चार गुर्गे

Punjab, Chandigarh, Bambiha Gang In Punjab, Chandigarh Police, Singer Babbu Mann, Mankirat Aulakh

सिंगर बब्बू मान और मनकीरत औलख।

Punjab: चंड़ीगढ़ पुलिस ने बंबीहा गैंग के चार गुर्गों को पकड़ा है। इनके पास से हथियार और जिंदा कारतूस भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि ये गुर्गे सिंगर बब्बू मान और मनकीरत औलख को मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि इन दावों की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ के एसपी ने कहा कि यह तो नहीं कहा जा सकता है कि पंजाबी सिंगर इनके निशाने पर थे, लेकिन कनाडा के लक्की पटियाल गिरोह के एक सदस्य ने इन आरोपियों में से एक को जम्मू-कश्मीर से हथियार लाने के लिए बात की थी। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1635996795502227467?s=20

विज्ञापन

मनकीरत को मिली थी धमकी

मनकीरत औलख को एक साल पहले गैंगस्टरों से धमकी मिल चुकी है। मनकीरत मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद जिले के बहबलपुर गांव के रहने वाले हैं। मनकीरत औलख के करीबी विक्की मिड्डूखेड़ा का करीब एक साल पहले गैंगस्टरों ने मर्डर कर दिया था। जांच में सामने आया था कि शॉर्प शूटर को हायर कर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

पिछले साल हुई थी मूसेवाला की हत्या

पिछले साल 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मर्डर का जिम्मेदारी गोल्डी बरार को बताया गया था। जांच में सामने आया था कि गोल्डी ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला को मारने की प्लानिंग की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ