Punjab Mining Inspection App Launch: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व में खान और भूविज्ञान विभाग ने 2024 तक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए पारदर्शिता, दक्षता और सस्टेनेबल माइनिंग प्रथाओं में नए नमूने स्थापित किए हैं।
पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने विभाग के नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा ध्यान खनन क्षेत्र के आधुनिकीकरण पर रहा है, इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि लाभ आम नागरिक तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि पंजाब माइनर मिनरल पॉलिसी 2023 के अमल करने के माध्यम से विभाग के सार्वजनिक खनन कार्यक्रम को असाधारण सफलता मिली है, जिसके तहत 73 सार्वजनिक खनन स्थल चालू हो गए हैं, जिससे राज्य को 16.07 करोड़ रुपये और स्थानीय ग्रामीणों को 13.77 करोड़ रुपये की आय हुई है, जबकि रेत की कीमतों को स्थिर रखने में भी मदद मिली है।
उन्होंने कहा कि अब तक 18.37 लाख मीट्रिक टन रेत बेची जा चुकी है, जो जनता की मांग को पूरा करने में कार्यक्रम की प्रभावशीलता को दिखाता है।
इसी तरह, वाणिज्यिक खनन में, विभाग ने 65 साइटों को कवर करने वाले 41 क्लस्टरों की सफलतापूर्वक नीलामी की है, जिससे 9 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। विभाग 100 क्लस्टरों की नीलामी करके इस सफलता को आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है, जिसमें 5.50 रुपये प्रति क्यूबिक फीट की किफायती बिक्री कीमतें रखी गई हैं।
गोयल ने बताया कि डिजिटल परिवर्तन प्रयासों से व्यापार करने में आसानी में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। विभाग ने बेसमेंट शुल्क को सुव्यवस्थित किया है और अपने ऑनलाइन खनन पोर्टल को “इन्वेस्ट पंजाब” के साथ एकीकृत किया है। इस एकीकरण ने स्वचालित अनुमोदन प्रणाली के माध्यम से 72 घंटों के भीतर परमिट जारी करना सुनिश्चित किया, जिससे दक्षता और पारदर्शिता दोनों में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि अगर प्रक्रियागत देरी होती है, तो 72 घंटे बीत जाने के बाद परमिट मंजूर हो जाता है।
अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई तेज
खनन मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार अवैध खनन की प्रथाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा टोल-फ्री शिकायत नंबर स्थापित करने, उप-मंडल समितियों और उड़न दस्तों के गठन सहित व्यापक उपायों के साथ अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 से मई 2024 के बीच विभाग ने अवैध खनन गतिविधियों में मिले हुए लोगों के खिलाफ 1,169 एफआईआर दर्ज की हैं तथा 867 चालान जारी किए गए हैं।
राजस्व संग्रह में बढ़ोतरी
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राजस्व संग्रह में पर्याप्त वृद्धि हुई है, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 में 288.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो वित्तीय वर्ष 2022-23 में 247 करोड़ रुपये था। आम जनता को सस्ती दरों पर ज़्यादा खनन सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए विभाग डीएसआर में ज़्यादा से ज़्यादा साइट्स को शामिल करने और खनन योजनाओं में दिए गए डेटा को सत्यापित करने के लिए काम कर रहा है ताकि बाद में एसईआईएए/एसईएसी की ओर से किसी भी तरह की समस्या या आपत्ति को रोका जा सके, इससे समय और सरकारी संसाधनों की बहुत बर्बादी हो सकती है।
इस उद्देश्य के लिए अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारियों और मुख्यालय के प्रतिनिधियों वाली समितियां बनाई गई हैं। अब तक, इन समितियों द्वारा पंजाब राज्य भर में 45 साइट का दौरा किया जा चुका है। इन साइटों के अलावा, उप-मंडल स्तर की समितियों द्वारा डीएसआर में शामिल करने के लिए कई और साइटों का दौरा किया गया है।
पंजाब माइंस इंस्पेक्शन ऐप लॉन्च
विभाग में तकनीकी प्रगति के बारे में बात करते हुए बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि पीबी माइंस इंस्पेक्शन ऐप के शुभारंभ के साथ टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन सबसे आगे रहा है, जो लोगों को फोटो, वीडियो या दोनों सहित मल्टीमीडिया कैपेसिटी के साथ वास्तविक समय में अवैध खनन एक्टिविटीज की रिपोर्ट करने में योग्य बनाता है।
इसके अलावा, क्रशर स्थलों पर आधुनिक तौल-कांटे और निगरानी प्रणालियां स्थापित करने के लिए लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत वाली एक ऐतिहासिक पीपीपी पहल शुरू की गई है, जिसमें एएनपीआर, पीटीजेड कैमरे और आरएफआईडी रीडर जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि क्रशर यूनियनों की चिंताओं को दूर करने के लिए पंजाब क्रशर नीति 2023 शुरू की गई है और पंजाब ट्रांसपेरेंसी पब्लिक प्रोक्योरमेंट एक्ट के तहत पब्लिक क्रशर इकाइयों का चुनाव करने के लिए पारदर्शी ई-टेंडरिंग की योजना बनाई गई है और क्रशर इकाई द्वारा उद्धृत सबसे कम खनिज मूल्य के आधार पर चुनाव किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब क्रशर नीति 2023 की शुरूआत सार्वजनिक क्रशर इकाइयों के लिए ई-टेंडरिंग प्रोसिड्योर के जरिए पारदर्शिता बनाए रखते हुए उद्योग की चिंताओं को दूर करने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि हम एक ऐसा खनन क्षेत्र बना रहे हैं जो न केवल पंजाब की अर्थव्यवस्था में योगदान देगा बल्कि पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक कल्याण भी सुनिश्चित करेगा।
ये भी पढ़ें- पंजाब में खाली हुआ बड़ा पद, भगवंत मान सरकार ने मांगे आवेदन, जानें कब तक करें अप्लाई?
संबंधित खबरें
पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
1 day agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
1 day agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
2 days agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
2 days agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
3 days agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
5 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
5 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines