पंजाब में खाली हुआ बड़ा पद, भगवंत मान सरकार ने मांगे आवेदन, जानें कब तक करें अप्लाई?

Punjab Public Service Commission Chairman Post: पंजाब सरकार ने पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन, पटियाला के चेयरमैन के खाली पद को भरने के लिए एप्लीकेशन मांगी हैं।

Punjab Public Service Commission Chairman Post

Punjab Public Service Commission Chairman Post

Punjab Public Service Commission Chairman Post: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पंजाब लोक सेवा आयोग, पटियाला के चेयरमैन के खाली पद को भरने के लिए बेदाग निष्ठा, उच्च क्षमता और एडमिनिस्ट्रेटिव अनुभव वाले व्यक्तियों से एप्लीकेशन मांगे हैं।

पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पात्रता मानदंडों के अनुसार, आवेदकों को भारत सरकार या राज्य सरकार के अधीन कम से कम 10 साल तक पद पर रहना चाहिए। इसके अलावा, इस संबंध में पब्लिक नोटिस जारी होने की डेट को उनकी आयु 62 साल से कम होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने 26.11.2024 और 14.12.2024 के विज्ञापन के तहत आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरी नहीं है।

कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी 

इंटरेस्टेड एप्लीकेंट्स को अपना पूरा बायोडेटा, एक अंडरटेकिंग के साथ ही सचिव कार्मिक, पंजाब सरकार (PP-3 Branch), कमरा नंबर 14, छठी मंजिल, पंजाब सिविल सचिवालय, सेक्टर 1, चंडीगढ़ ऑफिस में जमा करना होगा। एप्लीकेशन सबमिशन करने की लास्ट डेट 15 जनवरी, 2025 को शाम 5:00 बजे है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एक सर्च कमेटी योग्य उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट बनाएगी। उसके बाद इन नामों पर पंजाब के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति द्वारा विचार किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ