Punjab Mann Govt Free Bus Travel Facility: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, मान सरकार ने राज्य में दृष्टिबाधित व्यक्तियों के सहायकों के लिए बस में यात्रा सुविधा को मुफ्त कर दिया है। पंजाब सरकार का यह फैसला दिव्यांगों की सहायता करने वालों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस घोषणा को प्रदेश के वित्त एवं योजना मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बैठक के दौरान की है।
मंत्रियों ने की घोषणा
इसकी घोषणा करते हुए दोनों मंत्रियों ने कहा कि सरकार का फैसला अच्छे समाज के निर्माण के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। पंजाब की मान सरकार एक अच्छे समाज निर्माण करने के लिए तत्पर है, एक ऐसा समाज जहां हर नागरिक को समान अवसर और महत्वपूर्ण सेवाएं मिलती हैं। इसी कड़ी में पंजाब की मान सरकार ने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के सहायकों के लिए मुफ्त बस यात्रा की पेशकश की है। इसके साथ पंजाब सरकार ने दिव्यांगों के लिए यात्रा की सुविधा बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब की मान सरकार शुरू कर रही है खास अभियान, दिव्यांग व्यक्तियों को होगा फायदा
यह भी थे बैठक में शामिल
मंत्री हरपाल सिंह चीमा और डॉ. बलजीत कौर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विशेष मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, विशेष सचिव विम्मी भुल्लर, प्रधान सचिव वित्त अजॉय कुमार सिन्हा, महिला एवं बाल विकास राजी पी. श्रीवास्तव, सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक डॉ शेना अग्रवाल और उप निदेशक अमरजीत सिंह भुल्लर भी मौजूद रहे।
सरकार ने पूरी की मांग
बता दें कि नेत्रहीन व्यक्तियों की काफी लंबे समय से यह मांग थी कि उनके सहयोगियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाए। उन लोगों की इस मांग को सरकार ने पूरा किया।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines