पंजाब की मान सरकार शुरू कर रही है खास अभियान, दिव्यांग व्यक्तियों को होगा फायदा

Punjab Bhagwant Mann Government: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने विकलांग व्यक्तियों के लिए आरक्षित रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक खास अभियान शुरू करने वाली है।

Punjab Bhagwant Mann Government

Punjab Bhagwant Mann Government: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने समावेशिता और सभी को समान मौका देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। पंजाब की मान सरकार ने विकलांग व्यक्तियों के लिए आरक्षित रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक खास अभियान शुरू करने वाली है। राज्य सरकार ने RPWD अधिनियम 2016 के आर्टिकल 34 के अनुसार विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती और प्रमोशन में विकलांगों को 4 प्रतिशत का आरक्षण देना तय किया है। इस बात की जानकारी पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी है।

विज्ञापन

इतने पदों पर सीधी भर्ती

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य के सभी विभागों में रोस्टर रजिस्टर की जांच के बाद विकलांग व्यक्तियों के रिजर्वेशन कोटा के बैकलॉग की पहचान की गई है। इस जांच में प्रदेश की सरकार ने पाया कि विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में 1721 पदों पर सीधी भर्ती और 536 पद पदोन्नति के लिए मौजूद हैं। मंत्री कौर ने बताया कि इन विभागों से डेटा एकट्ठा करने और वेरिफाय करने की कोशिश जारी हैं। अभी तक की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा बैकलॉग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, निदेशक लोक शिक्षण (प्राथमिक) और निदेशक लोक शिक्षण (माध्यमिक) में है।

विज्ञापन

समय पर पूरा हो वेरिफाइड प्रोसेस

इसके साथ ही मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने समय पर वेरिफाइड प्रोसेस के महत्व पर जोर दिया है। इसमें खास तौर पर सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग (विकलांगता सेल) को सभी सत्यापन तुरंत पूरे करने का काम दिया गया है। इससे उन जरूरी खाली पढ़े पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। इससे पंजाब राज्य में दिव्यांगों को रोजगार के अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ