Fazilka News: पंजाब में फाजिल्का-मलौट रोड पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां टाहलीवाला बोदला गांव के पास एक बस और कैंटर ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 यात्री घायल हुए हैं. बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जबकि ट्रक में 5 लोग सवार थे. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हादसे में 15 लोग घायल
जानकारी के अनुसार, फाजिल्का-मलौट रोड़ पर बुधवार तड़के एक ट्रक और बस की आमने-सामने की जोरदार भिडंत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस मौके पर पहुंची. फाजिल्का सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डा करण के अनुसार, ट्रक में सवार 5 में से तीन घायलों समेत 15 लोगों को अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई. डॉ. करण ने बताया कि घायलों में से एक यात्री की हालत गंभीर है और उसे एडवांस इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी खतरे से बाहर हैं.
ट्रक चालक समेत 2 यात्रियों की मौत
हादसे में मृतक ट्रक ड्राइवर के एक रिश्तेदार ने कहा कि जैसे ही उन्हें एक्सीडेंट के बारे में पता चला, वह हॉस्पिटल पहुंचे. एक्सीडेंट बहुत भयानक था, जिसमें ट्रक ड्राइवर और एक और पैसेंजर की मौत हो गई. घायल बस पैसेंजर के अनुसार एक्सीडेंट होते ही वह पूरी तरह से हैरान रह गए थे. उन्होंने कहा, “सब कुछ अस्त-व्यस्त था. जिन पैसेंजर को चोट नहीं आई थी, वे घायलों की देखभाल करने लगे, जबकि मौके पर पहुंचे गांववालों और राहगीरों ने उन्हें बाहर निकालने में मदद की.” घायल पैसेंजर ने कहा कि वह खुद बस से बाहर निकले, और एक दूसरा पैसेंजर उन्हें हॉस्पिटल ले गया.
यह भी पढ़ें- पंजाब के बठिंडा में बड़ा सड़क हादसा, नाले में गिरी बस, 8 लोगों की मौत
संबंधित खबरें
कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
3 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
22 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
1 day agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
2 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
3 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
4 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
4 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines