---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब के बठिंडा में बड़ा सड़क हादसा, नाले में गिरी बस, 8 लोगों की मौत

Bus accident in Punjab Bathinda: अभी तक की जांच के अनुसार बस में मौजूद सभी लोग प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी थे। मृतक के शवों को सुरक्षित रखवा दिया है।

---विज्ञापन---

Bus accident in Punjab Bathinda: पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बठिंडा तलवंडी साबो रोड पर एक तेज रफ्तार बस नाले में गिर गई, जिससे अभी तक 8 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग मदद के लिए दौड़े

जानकारी के अनुसार ये हादसा गांव जीवन सिंह वाला के पास हुआ है। पुलिस के अनुसार एक प्राइवेट बस अनयंत्रित होकर अचानक पुल से नीचे कई फीट गहरे नाले में गिर गई। बस में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल था। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग मदद के लिए दौड़े।

---विज्ञापन---

बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल

बताया जा रहा है कि अभी तक पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं, तीन लोगों ने अस्पताल में दमतोड़ा। इस हादसे में करीब 24 लोगों के घायल होने की सूचना है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। घायलों को घटनास्थल के पास तलवंडी साबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायल बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।

---विज्ञापन---

पुलिस हादसे के कारण जानने में जुटी 

अभी तक की जांच के अनुसार बस में मौजूद सभी लोग प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी थे। पुलिस के अनुसार बचाव कार्य जारी है। फिलहाल घायलों का इलाज हमारी प्राथमिकता है। बस के परमिट, ड्राइवर और हादसे के कारणों समेत हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शवों को सुरक्षित रखवा दिया है, उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 350 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे अपग्रेड; मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, कैबिनेट डॉ. बलजीत कौर ने दी पूरी डिटेल

First published on: Dec 27, 2024 05:03 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola