Punjab Heroin Smuggling case police seize heroin Pakistan send Punjab: विशाल अंगरीश। पंजाब में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए 20 करोड़ रुपए की तस्करी की गई है। दरअसल, तस्करों की ओर से हेरोइन को आगे सप्लाई करने के लिए पाकिस्तान से उसकी डिलीवरी कराई गई थी। पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही हेरोइन को अपने कब्जे में ले लिया है।
दरअसल, पंजाब की फाजिल्का पुलिस को ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत में हेरोइन की तस्करी करने की गुप्त सूचना मिली थी। आरोपियों ने हेरोइन को आगे सप्लाई करने के लिए हेरोइन की बड़ी खेप मंगाई थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है कि तस्कर बरामद की गई हेरोइन कहां पर सप्लाई करने वाले थे।
पुलिस ने तस्करों के मंसूबे कर रही नाकामयाब
बता दें कि सीमा पार से भारत में भारी मात्रा में हेरोइन की तस्करी की जाती है। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन कई बार तस्कर तरकीब लगाकर इस तरह की तस्करी को अंजाम देते हैं। हालांकि, पुलिस मुस्तैदी और कड़ी सुरक्षा के चलते इस तरह की तस्करी पर लगाम लगा रहती है। 20 करोड़ की हेरोइन जब्त किए जाने के बाद पुलिस तस्करों के गिरोह की तलाश में जुट गई है। बता दें कि तीन आरोपी में से एक नाबालिग है।
ये भी पढ़ें: अमृतसर पुलिस ने दबोचा जुझार गैंग का गुर्गा, 4 पिस्टल सहित 17,000 नशीली गोलियां बरामद
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस हेरोइन की तस्करी को लेकर समय-समय पर ऑपरेशन चलाती रहती है। अभी कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने जॉइंट आपरेशन चलाकर सात करोड़ से ज्यादा की हेरोइन बरामद की थी।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
14 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
19 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines