अमृतसर पुलिस ने दबोचा जुझार गैंग का गुर्गा, 4 पिस्टल सहित 17,000 नशीली गोलियां बरामद

Amritsar Police arrested Jujhar gangster: अमृतसर पुलिस ने जुझार गैंग के एक गुर्गे के साथ पांच नौजवानों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुलिस ने 4 पिस्टल के साथ नशीली गोलियां बरामद की हैं।

image - 2023-12-06T181414.291

Amritsar Police arrested Jujhar gangster: अमृतसर पुलिस ने राज्यों के बीच हो रही हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि अमृतसर पुलिस ने ड्रग और हथियार के साथ नौजवानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक हथियार के साथ पकड़े गए नौजवान मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी करते थे।

विज्ञापन

17000 नशीली गोलियां बरामद

अमृतसर पुलिस के कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान नौजवान को गिरफ्तार किया है, जिसका कनेक्शन जेपी जुझार गैंग से है। पकड़े गए नौजवान ने संगरूर जेल में बंद गैंगस्टर सिमरनजीत के कहने पर कई जगह पर गोलियां चलाई थीं। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही 5 और नौजवानों को गिरफ्तार कर उनके पास से 17000 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं, आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पहले भी की गई कार्रवाई

बता दें कि यह पहली बार नहीं जब गैंग से जुड़ा कोई मामला सामने आया है, साल 2018 में सी.आई.ए. स्टाफ ने अमृतसर एरिया के गैंगस्टर जुझार सिंह उर्फ सोनी को मोहाली के फेज-6 से गिरफ्तार किया था, जिसमें पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार, नशीले पदार्थ बरामद किए थे। जुझार सिंह ने पूछताछ में बताया थे कि वह अमृतसर में अपना गैंग चलाता था और उसकी अमृतसर के ही एक अन्य गैंगस्टर सोनू कंगला से दुश्मनी थी। वहीं, साल 2020 में अमृतसर पुलिस ने सिमरनजीत सिंह जुझार गैंगस्टर गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इस गैंग का सरगना सिमरजीत सिंह जुझार है, जो 15 से अधिक मामलों में आरोपी है, फिलहाल वह जेल में बंद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ