पाकिस्तान से पंजाब में घुसा Drone, 20 करोड़ रुपए के माल की कर गया डिलीवरी

Punjab Heroin Smuggling case police seize heroin Pakistan send Punjab: पंजाब पुलिस ने हेरोइन की तस्करी को नाकामयाब करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उन्होंने आरोपियों के पास से 20 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन बरामद की है।

Pakistani Drone | BSF Soldiers | Punjab

पाकिस्तान ड्रोन के जरिए पंजाब में नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करता है।

Punjab Heroin Smuggling case police seize heroin Pakistan send Punjab: विशाल अंगरीश। पंजाब में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए 20 करोड़ रुपए की तस्करी की गई है। दरअसल, तस्करों की ओर से हेरोइन को आगे सप्लाई करने के लिए पाकिस्तान से उसकी डिलीवरी कराई गई थी। पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही हेरोइन को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

दरअसल, पंजाब की फाजिल्का पुलिस को ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत में हेरोइन की तस्करी करने की गुप्त सूचना मिली थी। आरोपियों ने हेरोइन को आगे सप्लाई करने के लिए हेरोइन की बड़ी खेप मंगाई थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है कि तस्कर बरामद की गई हेरोइन कहां पर सप्लाई करने वाले थे।

विज्ञापन

पुलिस ने तस्करों के मंसूबे कर रही नाकामयाब

बता दें कि सीमा पार से भारत में भारी मात्रा में हेरोइन की तस्करी की जाती है। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन कई बार तस्कर तरकीब लगाकर इस तरह की तस्करी को अंजाम देते हैं। हालांकि, पुलिस मुस्तैदी और कड़ी सुरक्षा के चलते इस तरह की तस्करी पर लगाम लगा रहती है। 20 करोड़ की हेरोइन जब्त किए जाने के बाद पुलिस तस्करों के गिरोह की तलाश में जुट गई है। बता दें कि तीन आरोपी में से एक नाबालिग है।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

News 24 whatsapp channel

विज्ञापन

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस हेरोइन की तस्करी को लेकर समय-समय पर ऑपरेशन चलाती रहती है। अभी कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने जॉइंट आपरेशन चलाकर  सात  करोड़ से ज्यादा की हेरोइन बरामद की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ