पंजाब की गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी खबर, हेल्थ मिनिस्टर लेकर आए ऐसी स्कीम, एक नहीं 3 फायदे होंगे

image (88)

Punjab Health Minister Big Announcement For Pregnant Woman, चंडीगढ़: पंजाब की मान सरकार राज्य में महिलाओं की सुविधा और विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने राज्य में लिंगानुपात को सुधारने के लिए हैल्थ कम्युनिटी का एक नैटवर्क बना रही है। जिसकी मदद में राज्य की हर एक गर्भवती महिलाओं को ट्रैक किया जाएंगा। इस बात की घोषणा पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने की।

विज्ञापन

हैल्थ नेटवर्क का गठन 

मंत्री डा. बलबीर सिंह ने राज्य के सभी के हैल्थ अफसर को निर्देश दिया कि वो अपने अंडर में काम करने वाले आशा वर्करों, आंगनबाड़ी वर्करों, मल्टीपर्पज हैल्थ वर्करों यानी (MPHW) और कम्युनिटी हैल्थ अफसरों का एक नैटवर्क बनाए। ये हैल्थ नेटवर्क राज्य के सभी जिलों और गांवों तक गर्भवती महिलाओं को उनके गर्भकाल से लेकर प्रसूति तक ट्रैक करेंगे। इस हैल्थ नेटवर्क को खास निर्देश दिये है कि वो उस गर्भवती महिला पर ज्यादा ध्यान दें जिनकी पहले से 2 या 3 बेटियां है। ऐसा इसलिए ताकि गर्भावस्था के दौरान किसी भी अवैध गर्भपात को रोका जा सके।

विज्ञापन

महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने की जरूरत

स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह पंजाब के महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की तरफ से पीसी- पीएनडीटी एक्ट संबंधी 2 दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशाप को संबोधन किया था। इस वर्कशॉप में राज्य के सभी जिलों के परिवार कल्याण अफसर, जिला अटॉर्नी और जिला पीएनडीटी को-ऑर्डीनेटर शामिल हुए थे। वर्कशाप को संबोधन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महिला हमारे समाज का एक मजबूत पक्ष है। एक महिला ही है जो परिवार को संभालते हुए अपने करियर में भी नई-नई उपलब्धियां हासिल करती है। हमें महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता बदलने की बहुत जरूरत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ