Punjab Govt Special Gift For Farmers, चंडीगढ़: पंजाब की मान सरकार ने राज्य के किसानों को खास तोहफा देने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि इस बार की गेहूं की बिजाई के लिए प्रदेश के किसानों को सरकार की तरफ से करीब 2 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज मुहैया करवाए जाएंगे। इस बात की घोषणा का राज्य के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा की गई है।
बीजों पर 50 प्रतिशत सब्सिडी
पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए प्रेस रिलीज में मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि रबी सीजन के दौरान गेहूं की बिजाई के लिए किसानों को बीजों पर कुल कीमत पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा प्रति क्विंटल प्रति क्विंटल अधिक से अधिक 1000 रुपए सब्सिडी के हिसाब से प्रमाणित बीज मुहैया करवाए जाएंगे। इससे किसानों को गेहूं के बीज खरीदते समय सिर्फ 50 प्रतिशत रकम ही जमा करनी होगी।
यह भी पढ़ें: पैसे देने के बाद भी वायरल की आपत्तिजनक Photo तो दुखी होकर युवक ने घर छोड़ा, तलाश में भटक रहा परिवार
किसको कितनी मिलेगी सब्सिडी
कृषि मंत्री के अनुसार, किसान को सब्सिडी वाला बीज अधिक से अधिक 5 एकड़ (2 क्विंटल) क्षेत्रफल के लिए मुहैया करवाया जायेगा और सब्सिडी वाले बीजों के वितरण के समय अनुसूचित जातियों, छोटे (2.5 एकड़ से 5 एकड़) और सीमांत किसानों (2.5 एकड़ तक) को प्राथमिकता दी जायेगी।
यहां करें आवेदन
जारी किये प्रेस रिलीज के अनुसार, सरकार की इस सुविधा का लाभ लेने के लिए किसानों पहले अपना पंजीकरण करवाना होगा। इच्छुक किसान 31 अक्तूबर, 2023 तक ऑनलाइन पोर्टल http://agrimachinerypb.com पर अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
2 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
4 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
20 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines