Property Prices In Chandigarh: न्यू चंडीगढ़ का एरिया मोहाली गमाडा की ओर से विकसित किया जा रहा है, यहां पर शेयर वाइज प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन पर कोई पाबंदी नहीं है। गमाडा ने न्यू चंडीगढ़ में इको सिटी-1 और 2 के बाद अब 3 का एरिया के प्लाट काटने का प्रस्ताव है। इको सिटी-2 में तीन साल पहले रिहायशी प्लाट का रेट 25 से 30 हजार रुपये प्रति गज था अब इसका रेट 70 हजार रुपये प्रति गज पहुंच गया है। जबकि मोहाली में प्रॉपर्टी की कीमतों में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। इस समय सबसे ज्यादा न्यू चंडीगढ़ और एयरोसिटी में निर्माण हो रहा है। पंचकूला में एक साल में प्रॉपर्टी की कीमतों में 20% का इजाफा हुआ है। यहां पर एक कनाल की कोठी दस करोड़ रुपये में मिल जाती है। इसके साथ ही न्यू चंडीगढ़ में भी प्रॉपर्टी का निवेश बढ़ा है। दिल्ली और मुबंई के लोग ट्राईसिटी में प्रॉपर्टी पर निवेश कर रहे हैं। जबकि शेयर वाइज प्रॉपर्टी पर पाबंदी लगने से 600 करोड़ रुपये के सौदे रुके हुए हैं जो कि इस रोक के हटने का इंतजार कर रहे हैं।
गोल्ड के बदले प्रॉपर्टी में हो रहा निवेश
हेरिटेज सेक्टर-1 से 30 तक के रिहायशी इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें दक्षिणी सेक्टरों के मुकाबले में ज्यादा बढ़ गए हैं। आलीशान कोठियों के रेट बहुत बढ़ गए हैं। उतरी सेक्टरों में प्रति कनाल का रेट 14 से 16 करोड़ रुपये मांगें जा रहे हैं। जबकि दक्षिणी सेक्टरों में प्रति कनाल का रेट 10 से 12 करोड़ रुपये है। पॉश एरिया सेक्टर-5 में सुखना लेक के सामने एक दस कनाल की कोठी बिकाऊ है। मालिक की तरफ से 200 करोड़ रुपये मांगा गया है। रिहायशी प्रॉपर्टी बाजार में यह अब तक की सबसे ज्यादा कीमत बताई जा रही है। जबकि डीलर इसकी कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये तक बता रहे हैं। जबकि यहां पर ही 8 कनाल की एक कोठी की कीमत 185 करोड़ रुपये की मांगी जा रही है। एक एकड़ में आठ कनाल होते हैं। अब लोग सोने की बजाए प्रॉपर्टी में ज्यादा निवेश कर रहे हैं। जबकि दो साल में निर्माण सामग्री की कीमतें भी डबल हुई है। पांच मरले की कोठी की कीमत ही सवा से ढ़ाई करोड़ पहुंच गई है। जबकि सेक्टर-9 में एक चार कनाल की कोठी की कीमत 85 करोड़ मांगी जा रही है।
लगातार बढ़ रही प्रॉपर्टी की कीमतें
चंडीगढ़ में एक कनाल के करीब छह हजार घर है। चंडीगढ़ प्रॉपर्टी फेडरेशन के अध्यक्ष कमलजीत पंछी का कहना है कि कोरोना काल के बाद से दूसरे राज्यों के बहुत लोग चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले यह लग रहा था कि शेयर वाइज प्रॉपर्टी का पंजीकरण रूकने से प्रॉपर्टी की कीमतों में कमी आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
प्रॉपर्टी की कीमतें पिछले एक साल में लगातार बढ़ रही है। प्रॉपर्टी बाजार में यह अब तक कि सबसे ज्यादा कीमत है। यह इस समय प्रॉपर्टी एंजेंट में काफी चर्चा बनी हुई है। प्रॉपर्टी डीलर नवदीप शर्मा का कहना है कि इस समय न्यू चंडीगढ़ और खरड़ में सबसे ज्यादा प्लाट की खरीद फरोख्त हो रही है। जहां मध्यम वर्ग के लोग अपने रहने के लिए प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। प्रॉपर्टी कंसलटेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल गुप्ता का कहना है कि शेयर वाइज प्रॉपर्टी पर रोक लगे हुए डेढ़ साल हो गया है।
मोहाली ने पंजीकरण से बनाया नया रिकॉर्ड
चंडीगढ़ के मुकाबले मोहाली में रिकॉर्ड तोड़ प्रॉपर्टी की रजिस्ट्ररी होती है। मोहाली तहसील ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक रजिस्ट्रेशन कार्यों से तहसील ने कुल 01 अरब 90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है, जो मोहाली तहसील ने की है। चालू वित्त वर्ष के चार माह में 6121 प्रापर्टी रजिस्ट्रेशन हो चुकी है। हालांकि चंडीगढ़ में प्रति माह 80 से 100 प्रापर्टी का रजिस्ट्रेशन होता है।
ये भी पढ़ें- पंजाब के भनवाल में लोगों को मिलेगा पीने का साफ पानी, कैबिनेट मंत्री ने रखी वॉटर सप्लाई सिस्टम की आधारशिला
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
8 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines