पंजाब के भनवाल में लोगों को मिलेगा पीने का साफ पानी, कैबिनेट मंत्री ने रखी वॉटर सप्लाई सिस्टम की आधारशिला

Water Supply System Foundation: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने पठानकोट के सुजानपुर ब्लॉक के अंदर आने वाले भनवाल गांव में जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी। इस पहल से स्थानीय लोगों को पीने योग्य पानी मिल पाएगा।

punjab news

punjab news

Water Supply System Foundation: प्रदेश में लगातार मान सरकार विकास कार्यों को करने में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की योग्य अगुवाई में पंजाब सरकार हर क्षेत्र में जनहित में फैसले ले रही है, चाहे वह पंजाब में नौकरियों का सवाल हो, मुफ्त बिजली का मामला हो या पंजाब में सड़क सुरक्षा बल की बात ही क्यों न हो। विशेष रूप से गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह बयान राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, वन और वन्यजीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने गांव भनवाल में जल आपूर्ति की आधारशिला रखने के बाद दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द पूरे पंजाब में राशन कार्ड बनाने का प्रोसेस शुरू किया जाएगा, ताकि कोई भी लाभार्थी कार्ड से वंचित न रहे। गांव भनवाल में जल आपूर्ति की आधारशिला रखे जाने के बाद उन्होंने कहा कि गांव भनवाल के लोगों की सुविधा के लिए करीब 70 लाख रुपए लागत से जल आपूर्ति का निर्माण किया जाएगा, जिससे कम से कम 500 परिवारों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस जल आपूर्ति के निर्माण का कार्य करीब 6 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने विधान सभा हलका भौआ के अलग-अलग गांवों का दौरा भी किया, जिसमें सबसे पहले गांव मैरा कॉलोनी में लोगों की समस्याएं सुनीं और इस अवसर पर गांव में लाइब्रेरी बनाने के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान किया। इसके बाद उन्होंने गांव झंडपुर में लोगों की समस्याएं सुनीं और गांव में जनझघर बनाने की घोषणा की। उन्होंने गांव के लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही गांव में एक अच्छा पार्क भी बनाया जाएगा। इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि गांव क्लेसर की जल आपूर्ति से पाइपलाइन डालकर गांव झंडपुर के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने गांव पंजोढ़ में हो रहे मुख्य गली के निर्माण का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि विकास कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके अलावा गांव क्लेसर में लोगों की समस्याएं सुनीं, गांव फिरोजपुर कलां में छप्पर की सफाई और निकासी पानी की समस्या का जायजा लिया।उन्होंने कहा कि अगर किसी भी गांव में कोई समस्या है तो उसे उनके ध्यान में लाया जाए और प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का हल किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ