Punjab Govt Big Initiative For Animal Husbandry: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार नए आयाम की तलाश रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर को भी आसान और सुविधानजनक बनाने पर काम कर रही है। इसी के तहत राज्य सरकार की तरफ से पशुधन की देखभाल करने वालों के लिए एक डिजिटल पहल की शुरुआत की गई है। दरअसल, पंजाब सरकार ने यूट्यूब पर ‘पशुपालन विभाग, पंजाब’ नाम से विभाग का एक ऑफिशनल चैनल और फेसबुक पेज बनाया है। इस बात की जानकरी पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दी है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राज्य के पशुपालकों को सटीक और प्रामाणिक जानकारी देना है। इसके जरिए राज्य के पशुपालकों को एक क्लिक पर सारी जानकारी मिल जाएगी।
बढ़ जाएगी पशुधन की प्रोडक्टिवी
पशुपालन मंत्री खुड्डियां ने बताया कि इस चैनेल और फेसबुल पेज पर विशेषज्ञ हर सोमवार को पशुपालन को लेकर एक लाइव सेशन भी करेंगे। इन सेशनों के दौरान भाग लेने वाले सभी पशुपालकों को विशेषज्ञ द्वारा उनके सवाल का जवाब भी दिया जाएगा। इस लाइव सेशन में विशेषज्ञों और किसानों के बीच सीधा संवाद से राज्य में पशुधन की सभी प्रोडक्टिवी को बढ़ाएगा। मंत्री खुड्डियां ने कहा कि इस डिजिटल पहल का पहला उद्देश्य पशुपालकों तक पंजाब में अधिक किफायती और नैतिक पशुपालन की प्रेक्टिस को पहुंचाना है। पशुपालन मंत्री ने कहा कि इससे किसानों को अपनी डेली एक्टिवी, वैक्सिनेशन, पशुओं की बीमारियों की रोकथाम, जैव सुरक्षा उपायों और पशुओं के लिए बेहतर फूड प्रेक्टिस के बारे में बेहतर कम्युनिकेशन की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला; लोहड़ी बंपर लॉटरी की इनामी राशि हुआ बदलाव
किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं
पशुपालन मंत्री ने आगे कहा कि इस चैनेल और फेसबुल पेज पर किसानों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के नैदानिक लक्षणों, उसके रोकथाम और नियंत्रण उपायों के बारे में जरूरी जानकारी की जाएगी। इसके अलावा किसानों को पशुओं में होने वाली आम जूनोटिक बीमारियों की रोकथाम के बारे में भी बताया जाएगा।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
10 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines