---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला; लोहड़ी बंपर लॉटरी की इनामी राशि हुआ बदलाव

Punjab Govt Big Decision For Lohri Bumper Lottery: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 'पंजाब राज लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर लॉटरी 2025' की पुरस्कार राशि को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है।

---विज्ञापन---

Punjab Govt Big Decision For Lohri Bumper Lottery: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए साथ-साथ राज्य के लोगों की खुशी का भी पूरा ध्यान रखती हैं। इसी के तहत मान सरकार की तरफ से राज्य के फेमस ‘पंजाब राज लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर लॉटरी 2025’ के पुरस्कार को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है। दरअसल, लोहड़ी बंपर लॉटरी के इनाम की राशि को बढ़ा दिया गया है। इस बात की घोषणा खुद पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने की है। उन्होंने बताया कि ‘पंजाब राज लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर लॉटरी 2025’ की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर कुल 10 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

वित्त मंत्री ने किया ऐलान

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह रणनीतिक कदम बाकी राज्यों की लॉटरी को कड़ा कॉम्पिटिशन के साथ-साथ राज्य के विकास में योगदान भी देगा। वित्त मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य के राजस्व को बढ़ाने और पंजाब के लॉटरी बाजार को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि ‘पंजाब राज लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2025’ राज्य के लोगों को दोहरा लाभ प्रदान करती है। यह न केवल महत्वपूर्ण पुरस्कार जीतने का मौका देती है, बल्कि इन सरकारी लॉटरी से प्राप्त राजस्व सीधे विकास प्रोजेक्ट पर खर्च किया जाता है जिससे राज्य के सभी लोगों को लाभ होता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:पंजाब रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी नई बसें, कम बसों वाले रूट पर चलाई जाएंगी; ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर का आदेश

रोमांचक पुरस्कार जीतने का मौका

वित्त मंत्री ने पुरस्कारों की जानकारी शेयर करते हुए कहा कि 500 ​​रुपये के इस लॉटरी टिकट में रोमांचक पुरस्कार जीतने का मौका है। इसमें पहला पुरस्कार 10 करोड़ रुपये का है, वहीं दूसरा पुरस्कार 1 करोड़ रुपये का है और तीसरा पुरस्कार 50 लाख रुपये का है। उन्होंने बताया कि इस लॉटरी के तहत कुल 68,819 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनकी कुल पुरस्कार राशि 23,47,90,000 रुपये है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 03, 2025 08:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola